फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   cwg 2022 india vs england women's hockey commonwealth games hockey score result updates in hindi

India vs England Hockey: भारतीय महिला टीम को मिली पहली हार, वंदना ने किया इकलौता गोल, इंग्लैंड 3-1 से जीता

Wed, 03 Aug 2022 02:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Wed, 03 Aug 2022 02:53 PM IST
सार

भारतीय टीम ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 3-4 से हार गई थी। भारतीय टीम के पास उस मैच में मिली हार का बदला लेने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। टीम की टूर्नामेंट में पहली हार है।

विज्ञापन
cwg 2022 india vs england women's hockey commonwealth games hockey score result updates in hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है। अपने तीसरे मुकाबले में सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से हार गई। भारत के लिए मैच में इकलौता गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया। वहीं, इंग्लैंड के लिए पहला गोल जिसेल एंसली और दूसरा गोल टेस होवार्ड ने किया। हन्ना मार्टिन ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। भारत ने इससे पहले घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। भारत का चौथा मुकाबला कनाडा से तीन अगस्त को होगा। टीम इंडिया इस हार के बाद तीसरे स्थान पर चली गई। उसके तीन मैच में छह अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके तीन मैच में नौ अंक हैं। कनाडा दूसरे पायदान पर काबिज है।
विज्ञापन


भारत के पास टोक्यो ओलंपिक में इंग्लैंड से मिली हार का बदला लेने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 0-6 से हार गई थी। हाल ही में हुए विश्वकप में इंग्लैंड ने भारत से 1-1 से ड्रॉ खेला था। 
विज्ञापन


चौथा क्वार्टर
इंग्लैंड ने चौथे क्वार्टर में मैच का तीसरा गोल किया। उसने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम धीरे-धीरे हार के करीब बढ़ रही है। वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा क्वार्टर
इंग्लैंड ने इस क्वार्टर में एक और गोल किया। उसने मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 40वें मिनट में टेस होवार्ड ने गोल किया।

दूसरा क्वार्टर
दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। भारत ने गोल करने के सात प्रयास किए। इसमें एक पेनल्टी कॉर्नर भी शामिल है। इसके बावजूद टीम इंडिया एक भी गोल नहीं कर सकी।


पहला क्वार्टर
जिसेल एंसली ने मैच के तीसरे मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत ने इस गोल के खिलाफ अपील की, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed