फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2022: Harjinder Kaur Story, hands strengthened by running fodder cutting machine, commonwealth games 2022

CWG 2022: चारा काटने की मशीन चलाने से हरजिंदर के हाथ हुए मजबूत, पंजाब सरकार देगी 40 लाख रुपये

Tue, 02 Aug 2022 11:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Aug 2022 11:58 PM IST
सार

हरजिंदर पहले कबड्डी खेलती थीं। उन्होंने 2016 में पटियाला की पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां पर वह वेटलिफ्टिंग की ओर आकर्षित हुईं। हरजिंदर बताती हैं कि कोच परमजीत सिंह ने उन्हें भारोत्तोलन के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
CWG 2022: Harjinder Kaur Story, hands strengthened by running fodder cutting machine, commonwealth games 2022
हरजिंदर कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाली हरिजंदर कौर के मजबूत हाथों का राज चारा काटने की मशीन चलाना है। हरजिंदर ने बताया- वह अपने पिता के साथ घर और खेतों में काम करती थीं। इससे उनके हाथ मजबूत हुए। मेशा गांव (पटियाला) की रहने वाली हरजिंदर के बड़े भाई प्रीतपाल सिंह ने कहा- वह खेतों में कृषि कार्य में हाथ बंटाती थीं। 
विज्ञापन


हरजिंदर पहले कबड्डी खेलती थीं। उन्होंने 2016 में पटियाला की पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां पर वह वेटलिफ्टिंग की ओर आकर्षित हुईं। हरजिंदर बताती हैं कि कोच परमजीत सिंह ने उन्हें भारोत्तोलन के लिए प्रोत्साहित किया। हरजिंदर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पटियाला के मोदी कॉलेज से किया है।
विज्ञापन

हरजिंदर को पंजाब सरकार देगी 40 लाख रुपये 
बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वालीं भारोत्तोलक हरजिंदर कौर को पंजाब सरकार 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। हरजिंदर ने महिलाओं के 71 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। पटियाला जिले के नाभा की रहने वालीं हरजिंदर ने कुल 212 किलो (93+119) वजन उठाया। 

इंग्लैंड की सारा डेविस (229) ने स्वर्ण और कनाडा की एलेक्सिस ऐश्वर्थ (214) ने रजत पदक जीता। नाइजीरिया की स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार जॉय इजे क्लीन एवं जर्क के तीनों प्रयासों में नाकाम रहीं, जिससे हरजिंदर का कांस्य पदक पक्का हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत ने हरजिंदर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। 
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने उनके लिए 40 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की। हरजिंदर के भाई पृथपाल सिंह ने कहा कि वह बहन की कामयाबी से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया है और अब वह देश के लिए पदक जीत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed