फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2022: Boxers Amit Panghal and Hasamuddin in quarterfinals, both register 5-0 one-sided wins

CWG 2022: मुक्केबाज अमित पंघाल और हसमुद्दीन क्वार्टर फाइनल में, पदक से एक जीत दूर दोनों बॉक्सर

Mon, 01 Aug 2022 09:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Aug 2022 09:00 PM IST
सार

  • चार अगस्त को क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के लेनन के खिलाफ उतरेंगे अमित।
  • तीन अगस्त को नामीबिया के मुक्केबाज के खिलाफ अंतिम आठ के मैच में खेलेंगे हसमुद्दीन।

विज्ञापन
CWG 2022: Boxers Amit Panghal and Hasamuddin in quarterfinals, both register 5-0 one-sided wins
अमित पंघाल और हसमुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल और मोहम्मद हसमुद्दीन ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित ने 51 किलो भारवर्ग में अंतिम 16 के मैच में वनुआतू के नामरी बेरी को 5-0 से हराया। वहीं हसमुद्दीन ने 57 किलो भारवर्ग में बांग्लादेश के मोहम्मर सलीम हुसैन को 5-0 से शिकस्त दी। एक और जीत के साथ दोनों का पदक तय हो जाएगा।
विज्ञापन

 

टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अमित पंघाल का यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है। उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक मुकाबले पर नियंत्रण रखा और विरोध मुक्केबाज पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए। इस जीत के साथ ही पिछले राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अमित इस बार अपने पदक का रंग बदलकर स्वर्ण जीतने के इरादे उतरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में अमित का सामना 4 अगस्त को स्कॉटलैंड के लेनन मुलिगन से होगा। वहीं, गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर हसमुद्दीन अंतिम आठ के मुकाबले में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो से तीन अगस्त को भिड़ेंगे।
विज्ञापन

आगे के मैच

  • 04 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के लेनन के खिलाफ उतरेंगे अमित।
  • 03 अगस्त को नामीबिया के मुक्केबाज के खिलाफ अंतिम आठ के मैच में खेलेंगे हसमुद्दीन।

इस बार स्वर्ण जीतने आया हूं- अमित
मैच में जीत दर्ज करने के बाद अमित पंघाल ने कहा कि यह एक अच्छा लेकिन आसान मुकाबला था। मेरा प्रतिद्वंद्वी भी अच्छा था, उसने मुझे कोई परेशानी नहीं होने दी। पिछली बार मैंने रजत जीता था। इस बार स्वर्ण जीतने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed