{"_id":"62e7f08b4f576e52db3bc341","slug":"cwg-2022-boxers-amit-panghal-and-hasamuddin-in-quarterfinals-both-register-5-0-one-sided-wins","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: मुक्केबाज अमित पंघाल और हसमुद्दीन क्वार्टर फाइनल में, पदक से एक जीत दूर दोनों बॉक्सर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: मुक्केबाज अमित पंघाल और हसमुद्दीन क्वार्टर फाइनल में, पदक से एक जीत दूर दोनों बॉक्सर
Mon, 01 Aug 2022 09:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Aug 2022 09:00 PM IST
सार
- चार अगस्त को क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के लेनन के खिलाफ उतरेंगे अमित।
- तीन अगस्त को नामीबिया के मुक्केबाज के खिलाफ अंतिम आठ के मैच में खेलेंगे हसमुद्दीन।
विज्ञापन
अमित पंघाल और हसमुद्दीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल और मोहम्मद हसमुद्दीन ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित ने 51 किलो भारवर्ग में अंतिम 16 के मैच में वनुआतू के नामरी बेरी को 5-0 से हराया। वहीं हसमुद्दीन ने 57 किलो भारवर्ग में बांग्लादेश के मोहम्मर सलीम हुसैन को 5-0 से शिकस्त दी। एक और जीत के साथ दोनों का पदक तय हो जाएगा।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अमित पंघाल का यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है। उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक मुकाबले पर नियंत्रण रखा और विरोध मुक्केबाज पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए। इस जीत के साथ ही पिछले राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अमित इस बार अपने पदक का रंग बदलकर स्वर्ण जीतने के इरादे उतरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में अमित का सामना 4 अगस्त को स्कॉटलैंड के लेनन मुलिगन से होगा। वहीं, गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर हसमुद्दीन अंतिम आठ के मुकाबले में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो से तीन अगस्त को भिड़ेंगे।
आगे के मैच
- 04 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के लेनन के खिलाफ उतरेंगे अमित।
- 03 अगस्त को नामीबिया के मुक्केबाज के खिलाफ अंतिम आठ के मैच में खेलेंगे हसमुद्दीन।
इस बार स्वर्ण जीतने आया हूं- अमित
मैच में जीत दर्ज करने के बाद अमित पंघाल ने कहा कि यह एक अच्छा लेकिन आसान मुकाबला था। मेरा प्रतिद्वंद्वी भी अच्छा था, उसने मुझे कोई परेशानी नहीं होने दी। पिछली बार मैंने रजत जीता था। इस बार स्वर्ण जीतने आया हूं।
मैच में जीत दर्ज करने के बाद अमित पंघाल ने कहा कि यह एक अच्छा लेकिन आसान मुकाबला था। मेरा प्रतिद्वंद्वी भी अच्छा था, उसने मुझे कोई परेशानी नहीं होने दी। पिछली बार मैंने रजत जीता था। इस बार स्वर्ण जीतने आया हूं।