फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games: Bajrang Punia could not go to America due to delay in England's visa, preparations for Commonwealth Games were affected

Commonwealth Games: इंग्लैंड के वीजा में लेट-लतीफी के चलते अमेरिका नहीं जा पाए बजरंग, राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां हुईं प्रभावित

Thu, 07 Jul 2022 11:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Jul 2022 11:08 PM IST
सार

बजरंग ने बताया कि उन्हें 27 जून को मिशिगन जाना था, लेकिन उनके राष्ट्रमंडल खेलों के  इंग्लैंड के वीजा के लिए देरी से आवेदन किया गया।

विज्ञापन
Commonwealth Games: Bajrang Punia could not go to America due to delay in England's visa, preparations for Commonwealth Games were affected
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए जून माह में ही मिशिगन (अमेरिका) जाना था, लेकिन बर्मिंघम (इंग्लैंड) केलिए वीजा में हुई लेट-लतीफी के चलते वह अब तक अमेरिका नहीं जा पाए हैं। इससे उनकी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन


बजरंग बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की किट अनावरण के दौरान मौजूद थे, जबकि उन्हें इस वक्त पहलवान दीपक पूनिया के साथ अमेरिका में होना था। बजरंग ने बताया कि उन्हें 27 जून को मिशिगन जाना था, लेकिन उनके राष्ट्रमंडल खेलों के  इंग्लैंड के वीजा के लिए देरी से आवेदन किया गया।
विज्ञापन


उनका इंग्लैंड का वीजा अब तक नहीं आया है। यही कारण है कि वह अमेरिका नहीं जा पाए हैं। वहीं 86 किलो के पहलवान दीपक पूनिया का वीजा आ चुका है। बजरंग बताते हैं कि आईओए का कहना है कि वीजा का उनसे कोई लेना देना नहीं है। बजरंग साफ करते हैं कि अमेरिका नहीं जाने से उनकी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed