फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Wrestler Ravi Dahiya Gold Medal in Birmingham CWG

CWC 2022: बर्मिंघम में चमके रवि दहिया, सेमीफाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को धोया फिर स्वर्ण पदक भी जीते

Sat, 06 Aug 2022 10:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 Aug 2022 10:31 PM IST
सार

Ravi Dahiya Wins Gold In Birmingham Commonwealth Games: तकनीकी दक्षता के आधार पर रवि ने फाइनल में जीत हासिल की। रवि ने इससे पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तानी पहलवान असद अली को 14-4 से तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था। रवि ने अपना फाइनल मुकाबला सिर्फ 2 मिनट 16 सेकेंड में जीत लिया।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Wrestler Ravi Dahiya Gold Medal in Birmingham CWG
रवि दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार पहलवान और ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीत लिया है। यह उनका पहला राष्ट्रमंडल खेल है और रवि ने स्वर्ण के साथ शुरुआत की है। फाइनल में रवि ने नाइजीरियन पहलवान एबीकेवेनिमो वेल्स को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से जीत लिया। 
विज्ञापन

 

तकनीकी दक्षता के आधार पर रवि ने जीत हासिल की। रवि ने इससे पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तानी पहलवान असद अली को 14-4 से तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था। रवि ने अपना फाइनल मुकाबला सिर्फ 2 मिनट 16 सेकेंड में जीत लिया। रवि ने नाइजीरियन पहलवान पर फितले पर फितले लगाई। उन्होंने एबीकेवेनिमो के पैर को लॉक कर उन्हें तीन बार घुमाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फितले में एक बार विपक्षी पहलवान को घुमाने पर दो अंक मिलते हैं। इस तरह रवि ने कुल छह अंक हासिल किया। इससे पहले रवि ने एक बार एबी को पटका भी था, जिससे उन्हें दो अंक मिले थे। तकनीकी दक्षता से दो और अंक हासिल कर रवि ने एबीकेवेनिमो को 10-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले रवि ने मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग के अपने पहले मैच यानी क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सूरज सिंह को 10-0 से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के असद अली को 14-4 से हराया। दोनों मैच रवि ने तकनीकी दक्षता के आधार पर ही जीते थे। 

रवि दहिया की उपलब्धियां

रवि का यह पहला राष्ट्रमंडल खेलों का पदक है। इससे पहले 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि ने रजत पदक जीता था। फाइनल में उन्हें रूस के पहलवान यूगुएव के हाथों 7-4 से हार का सामना करना पड़ा था। तब भी रवि ने शानदार खेल दिखाया था। वह 2019 नूर-सुल्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। 

इसके साथ ही रवि एशियन चैंपियनशिप्स में तीन स्वर्ण (2020, 2021, 2022) जीत चुके हैं। वहीं, 2018 बुखारेस्ट वर्ल्ड अंडर 23 चैंपियनशिप्स में रजत पदक जीता था। 2015 में सेल्वेडोर वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप्स में रवि ने रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed