फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Commonwealth Games 2022 Thor Actor Chris Hemsworth Congratulate Mirabai Chanu And Call Her Worthy

CWG 2022: स्वर्ण जीतने के बाद मीराबाई चानू का फैन हुआ 'थॉर', क्रिस हेम्सवर्थ ने तारीफ में कही बड़ी बात

Fri, 05 Aug 2022 04:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 05 Aug 2022 04:08 PM IST
सार

ओलंपिक रजत पदक विजेता चानू ने 49 किग्रा भारवर्ग में 201 किग्रा (स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा) का भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड बनाया। 27 वर्षीय चानू ग्लास्गो में रजत और गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण अपने नाम करने में सफल रही थीं। 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Thor Actor Chris Hemsworth Congratulate Mirabai Chanu And Call Her Worthy
मीराबाई चानू और क्रिस हैम्सवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। ओलंपिक रजत पदक विजेता ने 201 किग्रा (स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा) का भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड बनाया। 27 वर्षीय चानू ग्लास्गो में रजत और गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण अपने नाम करने में सफल रही थीं। चानू के स्वर्ण जीतने के बाद हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ उनके फैन बन गए हैं।
विज्ञापन


'थॉर' के नाम से मशहूर हेम्सवर्थ ने चानू की तारीफ की है। हैम्सवर्थ ने मार्वल यूनिवर्स की फिल्मों में हथौड़े के इस्तेमाल किया है। यह हथौड़ा उनके फैंस के बीच काफी मशहूर है। सोशल मीडिया पर चानू ने स्वर्ण जीतने के बाद तस्वीरें शेयर कीं। उनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''अब समय आ गया है कि थॉर अपना हथौड़ा उन्हें दे दें।'' उसने हैम्सवर्थ को भी टैग किया।
विज्ञापन


हैम्सवर्थ ने इस पर रिप्लाई देते हुए भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा, ''वह इसकी हकदार हैं। बधाई, साइखोम, आप महान हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन



मीराबाई ने पिछले साल ही देश को वेटलिफ्टिंग में 21 साल बाद ओलंपिक मेडल दिलाया था। टोक्यो ओलंपिक में मीरा ने 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलो का वजन उठाया था और रजत पदक अपने नाम किया था। उनसे पहले 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। मीराबाई लगातार तीन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतती आ रही हैं। 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में मीरा ने रजत पदक और 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मीरा ने स्वर्ण पदक जीता था।

मीराबाई ने 2016 में रियो ओलंपिक में पदक से चूकने के बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है और लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही हैं।  2016 रियो ओलंपिक में मीराबाई अपने एक भी प्रयास में सही तरीके से वजन नहीं उठा पाई थीं। उनके हर प्रयास को डिस-क्वालिफाई कर दिया गया था। 2016 में जब मीरा वजन नहीं उठा पाई थीं, तो उनके नाम के आगे - 'डिड नॉट फिनिश' लिखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed