{"_id":"62eabb09ebcb6b1198786b33","slug":"commonwealth-games-2022-saurav-ghoshal-creats-history-bags-first-ever-medal-in-squash-singles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG: 35 साल के सौरव घोषाल ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ में स्क्वैश के सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG: 35 साल के सौरव घोषाल ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ में स्क्वैश के सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय
Thu, 04 Aug 2022 07:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Aug 2022 07:50 AM IST
सार
सौरव पिछले 20 सालों से स्क्वैश खेल रहे हैं और अपने चौथे राष्ट्रमंडल खेलों में जाकर सिंगल्स इवेंट में पदक जीत पाए हैं। सौरव ने सबसे पहली बार 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। ऐतिहासिक जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे।
विज्ञापन
सौरव घोषाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी 35 साल के सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट और छह बार के वर्ल्ड चैंपियन जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया।
सौरव जीत के बाद भावुक हो गए
विज्ञापन
जीत के बाद रोने लगे सौरव
- फोटो : सोशल मीडिया
सौरव पिछले 20 सालों से स्क्वैश खेल रहे हैं और अपने चौथे राष्ट्रमंडल खेलों में जाकर सिंगल्स इवेंट में पदक जीत पाए हैं। सौरव ने सबसे पहली बार 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। ऐतिहासिक जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश में पदक जरूर जीता है, लेकिन डबल्स इवेंट में।
Sourav Ghosal wins🥉 in Squash. 👏🎉🎊#WeAreTeamIndia #B2022 #Squash #CWG2022India pic.twitter.com/xND4SvUpvJ
— Harshwardhan Kamble 🇮🇳 🇺🇦 (@harshwardhanKam) August 3, 2022
सभी राष्ट्रमंडल खेलों को मिलाकर सौरव का यह इन खेलों में सिर्फ दूसरा पदक है। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सौरव ने मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियन गेम्स में सात पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। साथ ही सौरव वर्ल्ड डबल्स चैंपियशिप में एक स्वर्ण (2022) और दो रजत पदक (2004, 2016) जीत चुके हैं।
2018 राष्ट्रमंडल खेलों में सौरव ने दीपिका पल्लीकल के साथ स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश को 1998 में शामिल किया गया था। तब से लेकर अब तक 24 सालों में सात राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स में भारत का यह पहला पदक है। इस वजह से यह जीत सौरव के लिए और भी खास बन गई।
सौरव ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहले मैच में श्रीलंका के शमिल वकील को 3-0 से हराया था। पहले मैच में श्रीलंका के शमिल वकील को 3-0 से हराया था। इसके बाद सौरव ने राउंज ऑफ 16 में कनाडा के डेविड बैलारगियोन को 3-0 से हराया। फिर सौरव ने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को 3-1 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत के सौरव घोषाल को न्यूजीलैंड के पॉल कोल ने 3-0 से हाराया। अब कांस्य पदक मैच में सौरव ने जीत हासिल की है।
CWG में मेंस सिंगल्स में सौरव घोषाल का सफर
CWG में मेंस सिंगल्स में सौरव घोषाल का सफर
- 2010: सौरव तीसरे राउंड में बाहर हो गए थे।
- 2014: सौरव कांस्य पदक मैच हार गए थे।
- 2018: सौरव राउंड ऑफ 32 में बाहर हो गए थे।
- 2022: सौरव ने कांस्य पदक हासिल किया।