फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Relief to Judoka Jasleen Singh from Delhi High Court allowed to play in Birmingham

Commonwealth Games 2022: दिल्ली हाईकोर्ट से जुडोका जसलीन सिंह को राहत, बर्मिंघम में खेलने की दी अनुमति

Wed, 27 Jul 2022 10:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 27 Jul 2022 10:54 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता जसलीन स्पेन दौरे के दौरान अपने रूममेट के साथ महिलाओं के विवाद में फंस गए थे। जसलीन को बाद में महिलाओं ने क्लीन चिट दे दी थी। इसी विवाद के बाद जसलीन को राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Relief to Judoka Jasleen Singh from Delhi High Court allowed to play in Birmingham
जसलीन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय जूडो खिलाड़ी जसलीन सिंह को राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में खेलने की बुधवार को अनुमति दे दी। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया, हाईकोर्ट ने जसलीन के हक में निर्णय दिया है। अब वह बर्मिंघम के लिए यात्रा करेंगे। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता जसलीन स्पेन दौरे के दौरान अपने रूममेट के साथ महिलाओं के विवाद में फंस गए थे। 
विज्ञापन


जसलीन को बाद में महिलाओं ने क्लीन चिट दे दी थी। इसी विवाद के बाद जसलीन को राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद जसलीन ने हाईकोर्ट की शरण ली। उच्च न्यायालय ने उन्हें राहत देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में जाने की इजाजत दे दी है। उम्मीद कि वह 29 अगस्त को बर्मिंघम पहुंच जाएंगे। उनका मुकाबला एक और तीन अगस्त को है।
विज्ञापन


शुरू से शामिल था जसलीन का नाम
जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशासकों की समिति (सीओए) की ओर से बीते माह मैड्रिड में हुई घटना में जांच बिठाई गई है। घटना में संलिप्त तीनों जुडोकाओं हर्षदीप, दिव्यांशु और जसलीन के जांच का परिणाम आने तक खेलने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, जसलीन का राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में चयन हो चुका था, लेकिन अब तक यह जांच पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते जसलीन का नाम बर्मिंघम जाने वाले दल से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्मिंघम के लिए विजय यादव (60), जसलीन (66), दीपक देशवाल (100), सुशीला चानू (48), सुचिका तरियाल (57) और तुलिका मान (78) का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया था। इन सभी का नाम प्रारंभिक सूची में शामिल था, लेकिन अंतिम सूची में जसलीन का नाम बाहर कर दिया गया था।


लड़की ने दर्ज कराया था पुलिस केस
हर्षदीप, दिव्यांशु, जसलीन पर आरोप है कि तीनों कोच को बिना बिताए मैड्रिड के एक पब में गए, जहां उन्होंने एक लड़की के साथ होटल का कमरा बुक कराया। उसी लड़की ने हर्षदीप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज करा दिया। हालांकि, बाद में हर्षदीप पर आरोप साबित नहीं हुए तब उन्हें वहां छोड़ा गया। इसके बाद ही सीओए ने इस मामले पर अंदरूनी जांच बिठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed