फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 PV Sindhu will be Flagbearer after Neeraj Chopra exit At CWG Opening Ceremony

Commonwealth Games 2022: नीरज के हटने के बाद सिंधु को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उद्घाटन समारोह में होंगी ध्वजवाहक

Wed, 27 Jul 2022 07:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Wed, 27 Jul 2022 07:04 PM IST
सार

सिंधु उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। सिंधु को यह मौका लगातार दूसरी बार मिला है। वह पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में भी भारत की ध्वजवाहक थीं।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 PV Sindhu will be Flagbearer after Neeraj Chopra exit At CWG Opening Ceremony
2018 में उद्घाटन समारोह के दौरान ध्वज के साथ पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ ने स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के हटने के बाद पीवी सिंधु को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार (28 जुलाई) को होने वाले उद्घाटन समारोह में भारत का ध्वजवाहक बनाया गया है। सिंधु को यह मौका लगातार दूसरी बार मिला है। वह पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट (2018) में भी भारत की ध्वजवाहक थीं।
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ ने अपने बयान में कहा, ''दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु को बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में टीम इंडिया के ध्वजवाहक के रूप में घोषित करते हुए हमें खुशी हो रही है।''  संघ ने यह भी कहा कि नीरज चोपड़ा की चोट के बाद भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन पर विचार किया गया।
विज्ञापन


कार्यवाहक अध्यक्ष और महासचिव ने सिंधु को चुना
संघ ने कहा, "सिंधु के साथ दो अन्य योग्य एथलीटों को टीम इंडिया का ध्वजवाहक माना जा रहा था- भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन। दोनों ओलंपिक पदक विजेता हैं। आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, महासचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे और राजेश भंडारी की चार सदस्यीय समिति ने तीन एथलीटों को शॉर्टलिस्ट किया। आखिरकार अनिल खन्ना और राजीव मेहता ने सिंधु को उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक के रूप में चुना।''
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के 213 एथलीट उतरेंगे
22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने जा रहा है। भारत के 213 खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। पहले 215 एथलीट इसमें हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोट और ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड धारक ऐश्वर्या बाबू डोप टेस्ट में फेल होने के कारण बाहर हो गईं। 


17 बार भाग ले चुका है भारत
1930 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत अब तक 17 बार भाग ले चुका है। उसने चार बार हिस्सा नहीं लिया। भारतीय खिलाड़ी 1930, 1950, 1962 और 1986 राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं उतरे थे। 1934 में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने जब भाग लिया था तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता है। आजादी के बाद पहली बार भारत ने 1954 में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed