फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 MS Dhoni had met twice with lawn ball team Indian player revealed

Commonwealth Games: रजत पदक पक्का करने वाली लॉन बॉल टीम से दो बार मिले थे धोनी, भारतीय खिलाड़ी ने किया खुलासा

Mon, 01 Aug 2022 09:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Mon, 01 Aug 2022 09:29 PM IST
सार

लॉन बॉल में भारत पहली बार कोई पदक पक्का कर पाया है। उसने सेमीफाइनल में 
न्यूजीलैंड को हराया। भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में नॉरफ्लॉक आइसलैंड को हराया था। फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 MS Dhoni had met twice with lawn ball team Indian player revealed
महिला लॉन बॉल टीम और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए सोमवार (एक अगस्त) को महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रच दिया। वह मजबूत न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है। लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की भारतीय चौकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन दिया। मैच जीतने के बाद लवली चौबे ने भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन


लवली ने बताया कि धोनी बर्मिंघम में ट्रेनिंग के दौरान दो बार  महिला लॉन बॉल टीम से मिले थे। लवली ने कहा, "एमएस धोनी सर हमारे प्रशिक्षण क्षेत्र में हमसे मिलने के लिए दो बार आए हैं। वह लॉन बॉल के बारे में बहुत कुछ जानते हैं।" धोनी क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को लेकर भी जागरुक रहते हैं। वह फुटबॉल खेलते हुए कई बार देखे गए हैं। धोनी पिछले दिनों इंग्लैंड में थे। वह हाल ही में भारत लौटे हैं।
विज्ञापन


लॉन बॉल में भारत का पहला पदक पक्का
लॉन बॉल में भारत पहली बार कोई पदक पक्का कर पाया है। भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में नॉरफ्लॉक आइसलैंड को हराया था। फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। अफ्रीकी टीम ने फिजी को 16-14 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड लॉन बॉल की दिग्गज टीम
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया है, क्योंकि कीवी टीम के पास इस खेल में 40 पदक हैं। वह दुनिया की शीर्ष पांच लॉन बॉल टीमों में शामिल है। भारतीय चौकड़ी एक समय मैच में 0-5 से पीछे चल रही थी। इसके बावजूद टीम ने वापसी की और 7-6 की बढ़त हासिल कर ली। बाद में यह बढ़त 10-7 की हो गई। यहां से भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसने लगातार स्कोर किए और न्यूजीलैंड को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed