{"_id":"62dae79d9c721b173452b6a9","slug":"commonwealth-games-2022-judoka-jasleen-out-of-commonwealth-games-team-coach-sandhya-joins-team-on-lovlina-borg","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games: जुडोका जसलीन राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर, लवलीना की मांग पर कोच संध्या दल में शामिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Commonwealth Games: जुडोका जसलीन राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर, लवलीना की मांग पर कोच संध्या दल में शामिल
Fri, 22 Jul 2022 11:38 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:38 PM IST
सार
जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशासकों की समिति (सीओए) की ओर से बीते माह मैड्रिड में हुई घटना में जांच बिठाई गई है। घटना में संलिप्त तीनों जुडोकाओं हर्षदीप, दिव्यांशु और जसलीन के जांच का परिणाम आने तक खेलने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैड्रिड (स्पेन) के होटल में एक स्पेनिश लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपी के साथ में रहने वाले जुडोका को राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। खेल मंत्रालय की ओर से जारी बर्मिंघम जाने वाले 318 सदस्यीय दल की सूची में पहले चयनित किए गए जुडोका जसलीन सिंह का नाम शामिल नहीं है। अब बर्मिंघम में छह की बजाय पांच जुडोका ही शिरकत करेंगे। वहीं टोक्यो में पदक जीतने वाली बॉक्सर लवलीना की मांग पर उनकी कोच संध्या गुरुंग को टीम में शामिल कर लिया गया है।
शुरू से शामिल था जसलीन का नाम
जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशासकों की समिति (सीओए) की ओर से बीते माह मैड्रिड में हुई घटना में जांच बिठाई गई है। घटना में संलिप्त तीनों जुडोकाओं हर्षदीप, दिव्यांशु और जसलीन के जांच का परिणाम आने तक खेलने पर रोक लगा दी गई। हालांकि, जसलीन का राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में चयन हो चुका था, लेकिन अब तक यह जांच पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते जसलीन का नाम बर्मिंघम जाने वाले दल से हटा दिया गया है।
बर्मिंघम के लिए विजय यादव (60), जसलीन (66), दीपक देशवाल (100), सुशीला चानू (48), सुचिका तरियाल (57) और तुलिका मान (78) का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया था। इन सभी का नाम प्रारंभिक सूची में शामिल था, लेकिन अंतिम सूची में जसलीन का नाम बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
लड़की ने दर्ज कराया था पुलिस केस
हर्षदीप, दिव्यांशु, जसलीन पर आरोप है कि तीनों कोच को बिना बिताए मैड्रिड के एक पब में गए, जहां उन्होंने एक लड़की के साथ होटल का कमरा बुक कराया। उसी लड़की ने हर्षदीप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज करा दिया। हालांकि, बाद में हर्षदीप पर आरोप साबित नहीं हुए तब उन्हें वहां छोड़ा गया। इसके बाद ही सीओए ने इस मामले पर अंदरूनी जांच बिठाई।
लवलीना के साथ जाएंगी कोच संध्या
लवलीना की कोच संध्या गुरुंग को दल में शामिल नहीं किया गया था। लवलीना उन्हें शामिल करने की लगातार मांग कर रही थीं। टोक्यो में भी संध्या लवलीना के साथ नहीं थीं। महिला बॉक्सर के कहने पर आखिर उनकी कोच को शामिल कर लिया गया।