{"_id":"62e01d124f576e52db3bbeda","slug":"commonwealth-games-2022-indian-olympic-association-instructs-players-not-to-go-out-much-in-birmingham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games 2022: भारतीय ओलंपिक संघ ने खिलाड़ियों को दी हिदायत, बर्मिंघम में ज्यादा बाहर नहीं निकलें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Commonwealth Games 2022: भारतीय ओलंपिक संघ ने खिलाड़ियों को दी हिदायत, बर्मिंघम में ज्यादा बाहर नहीं निकलें
Tue, 26 Jul 2022 10:27 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:27 PM IST
सार
आईओए ने साथ ही भारतीय खिलाड़ियों से आग्रह किया कि जहां भी जरूरी हो वे सभी एहतियाती कदम उठाएं। आईओए का निर्देश उस समय आया है जब ब्रिटेन में कोविड-19 के हजारों मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को मंगलवार को सलाह दी कि वे अपनी सार्वजनिक उपस्थिति को सीमित रखें और कोविड-19 महामारी के मौजूदा खतरे को देखते हुए बाहर निकलने से बचें।
आईओए ने बयान में कहा, ‘भारतीय ओलंपिक संघ बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल में शामिल खिलाड़ियों से आग्रह करता है कि वे कोविड-19 के खतरे के कारण सार्वजनिक स्थानों पर अधिक समय नहीं बिताएं क्योंकि इससे खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और उनका प्रतिनिधित्व खतरे में पड़ सकता है।’
आईओए ने साथ ही भारतीय खिलाड़ियों से आग्रह किया कि जहां भी जरूरी हो वे सभी एहतियाती कदम उठाएं। आईओए का निर्देश उस समय आया है जब ब्रिटेन में कोविड-19 के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। भारत ने इन खेलों में 321 सदस्यीय मजबूत दल उतरा है जिसमें 215 खिलाड़ी और 107 अधिकारी तथा सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। राष्टमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।