फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022: India wins Silver in Mixed Badminton Team Final Against Malaysia PV Sindhu, Srikanth

CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन टीम को फाइनल में मलेशिया ने 3-1 से हराया, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

Wed, 03 Aug 2022 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Aug 2022 09:14 AM IST
सार

यह भारत के लिए पांचवें दिन (मंगलवार) का चौथा पदक है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण जीता था। वहीं, वेटलिफ्टर विकास ने रजत पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: India wins Silver in Mixed Badminton Team Final Against Malaysia PV Sindhu, Srikanth
भारतीय बैडमिंटन टीम ने बर्मिंघम में रजत पदक हासिल किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था। 
विज्ञापन

यह भारत के लिए पांचवें दिन (मंगलवार) का चौथा पदक है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण जीता था। वहीं, वेटलिफ्टर विकास ने रजत पदक अपने नाम किया था। कुल मिलाकर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 13वां पदक रहा। 

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम।
5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम।
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: India wins Silver in Mixed Badminton Team Final Against Malaysia PV Sindhu, Srikanth
पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और सात्विक-चिराग की जोड़ी फाइनल में उतरे थे - फोटो : सोशल मीडिया
पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।

Commonwealth Games 2022: India wins Silver in Mixed Badminton Team Final Against Malaysia PV Sindhu, Srikanth
भारतीय बैडमिंटन टीम - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत को एंग त्जे योंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में एंग त्जे योंग ने श्रीकांत को 21-16 से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम 2-1 से पीछे हो गई। इसके बाद भारत को स्वर्ण के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने थे। 

चौथे मैच में विमेंस डबल्स का मुकाबला हुआ। इसमें मलेशिया की कूंग ली पियर्ली तान और मुरलीधरन थिनाह की जोड़ी ने त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को 21-18, 21-17 से हरा दिया। इस तरह मलेशिया ने भारत को 3-1 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया, जबकि भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed