फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Day 5 India Schedule Today in CWG Games and Events from Birmingham Updates in Hindi

CWG 2022 India Schedule Day 5: आज बैडमिंटन और टेबल टेनिस में गोल्ड की उम्मीद, वेटलिफ्टिंग में तीन पदक दांव पर

Tue, 02 Aug 2022 08:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 08:54 AM IST
सार

आज बैडमिंटन और टेबल टेनिस टीम फाइनल मैच खेलेंगी और देश के लिए दो और स्वर्ण पदक जीत सकती हैं। वेटलिफ्टिंग में भी तीन भारतीय खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाएंगे। अगर तीनों खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब होते हैं तो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को वेटलिफ्टिंग में 10 पदक मिल जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 5 India Schedule Today in CWG Games and Events from Birmingham Updates in Hindi
पीवी सिंधु और टीटी खिलाड़ी सरथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवां दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारत ने अब तक कुल नौ पदक जीते हैं और इनमें से सात पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं, लेकिन चौथे दिन कई खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है। आज इन सभी खिलाड़ियों के पदक का रंग पता चलेगा। इस लिहाज से आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। पुरुष टेबल टेनिस टीम और मिश्रित बैडमिंटन टीम आज फाइनल मैच खेलेगी, दोनों का पदक पक्का है, लेकिन स्वर्ण या रजत इसका फैसला होना है। 
विज्ञापन


वेटलिफ्टिंग में आज पूनम यादव और विकास ठाकुर से पदक की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत का शेड्यूल क्या है। 

तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2 - श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:04 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 - अद्वैत पेज (शाम 4:10 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2 - कुशाग्र रावत (शाम 4:28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक
पुरुषों का वॉल्ट फाइनल - सत्यजीत मंडल (शाम 5:30 बजे)
पुरुषों का पैरेलल बार्स फाइनल - सैफ सादिक तंबोली (शाम 6:35 बजे)

एथलेटिक्स
पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड - एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (दोपहर 2:30 बजे)
महिला शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड- मनप्रीत कौर (दोपहर 3.30 बजे)
महिला 100 मीटर, राउंड 1 हीट 5- दुती चंद ( शाम 5:17 बजे)
महिला डिस्कस थ्रो फाइनल - सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों ( देर रात 12:52 बजे)

बैडमिंटन
मिश्रित टीम फाइनल - भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)

बॉक्सिंग
पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ 16 - रोहित टोकस (रात 11:45 बजे)

लॉन बॉल
महिला युगल राउंड 1 - भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 1 - भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
पुरुष एकल राउंड 1 - मृदुल बोरगोहेन (शाम 4:15 बजे)
महिला (चार खिलाड़ी) स्वर्ण पदक मैच - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 4:15 बजे)
पुरुष (चार खिलाड़ी) राउंड 1 - भारत बनाम फिजी (रात 8:45 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 2 - भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8:45 बजे)

स्क्वैश
महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल - सुनयना सारा कुरुविला (रात 8:30 बजे)
पुरुष एकल सेमीफाइनल - सौरव घोषाल (रात 9:15 बजे)

टेबल टेनिस
पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच (शाम 6:00 बजे)

भारोत्तोलन
महिला 76 किग्रा - पूनम यादव (दोपहर 2:00 बजे)
पुरुष 96 किग्रा - विकास ठाकुर (शाम 6:30 बजे)
महिला 87 किग्रा - उषा बन्नूर एनके (देर रात 11:00 बजे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed