फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Coach Cook with scientific technique is inspired by Dangal wants India top in wrestling

वैज्ञानिक तकनीक के साथ भारत आए कोच कुक 'दंगल' से हैं प्रेरित, चाहते हैं कुश्ती में बजे भारत का डंका

Fri, 13 Sep 2019 01:03 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Coach Cook with scientific technique is inspired by Dangal wants India top in wrestling
Dangal

'दंगल' फिल्म से प्रेरित एंड्रयू कुक वैज्ञानिक तकनीक के साथ भारत आए, जिससे देश को कुश्ती में महाशक्ति बना सकें। अमेरिका के यह कोच इसे हकीकत में बदलने को लेकर आश्वस्त हैं। भाषा के गतिरोध के कारण कुक की शुरुआत धीमी रही, लेकिन इस कोच ने कहा है कि उन्होंने भारतीय महिला पहलवानों से मजबूत संवाद बना लिया है। 

विज्ञापन


भारतीय महिला टीम के विदेशी कोच कुक को भारतीय शैली अमेरिका से अलग लगती है लेकिन चीजों में आमूलचूल बदलाव लाने के लिए उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। कुक का मानना है कि नई शैली को अपनाना संगीत वाद्ययंत्र सीखने के समान है, जो शुरुआत में रोचक और परफेक्ट नहीं लगता।
विज्ञापन


भारत और अमेरिकी शैली में अंतर

कुक ने कहा, यहां चीजें अमेरिका से अलग हैं। मैंने जो सीखा है वह उससे काफी अलग शैली है, जो वे अपने जीवन में कर रहे हैं। मैं रातों रात चीजों को बदलने का प्रयास नहीं करूंगा। शुरुआत में मैं सिर्फ मुख्य चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे वे मुझे समझने लगेंगे। मैं चाहता हूं कि हम अमेरिका, चीन और जापान को हरा पाएं। मैं चाहता हूं कि हम प्रत्येक टूर्नामेंट, प्रत्येक मैच जीतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों की कुश्ती शैली में अंतर के बारे में बताते हुए कुक ने कहा, भारतीय टीम काफी कड़ी मेहनत करती है और कभी कभी वह टूर्नामेंट से पहले जरूरत से ज्यादा ट्रेनिंग कर लेते हैं लेकिन अमेरिका में हम धीरे-धीरे काम करते हैं और रणनीति पर अधिक ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा, हम इस पर ध्यान देते हैं कि अच्छी स्थिति में आकर कैसे जीतना है। वे निश्चित तकनीक का दो घंटे तक अभ्यास करते हैं। 


यह पूछने पर कि क्या भारतीय आदर्श तरीके से अभ्यास नहीं करते? कुक ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आदर्श है या नहीं लेकिन मैं जो करता हूं वह यह है कि जो वे कर रहे हैं उसे वैज्ञानिक तरीके से करवाता हूं। जैसे कि कैसे किसी टूर्नामेंट के करीब आने पर अपने खेल के शीर्ष पर होना। ऐसा नहीं है कि वे पहले से ऐसा नहीं कर रहे थे लेकिन मैं उनकी और अधिक मदद कर सकता हूं। लड़कियों ने स्पेन और तुर्की में जो किया वह इसका उदाहरण है कि क्या होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed