{"_id":"6303bb14e87e2c2bc763061f","slug":"cincinnati-open-caroline-garcia-and-borna-coric-win-first-cincinnati-open-title-kvitova-and-tsitsipas-lose-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cincinnati Open: गार्सिया और कॉरिक ने पहली बार जीता सिनसिनाटी ओपन खिताब, क्वितोवा और सितसिपास फाइनल में हारे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Cincinnati Open: गार्सिया और कॉरिक ने पहली बार जीता सिनसिनाटी ओपन खिताब, क्वितोवा और सितसिपास फाइनल में हारे
Mon, 22 Aug 2022 10:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:51 PM IST
सार
कैरोलिन गार्सिया ने फाइनल में पेत्रा क्वितोवा पर 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। वहीं पुरुषों में बॉर्ना कॉरिक ने विश्व के पांच नंबर खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
बॉर्ना कॉरिक और कैरोलिन गार्सिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैरोलिन गार्सिया ने यूएस ओपन से पहले पहले वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन (सिनसिनाटी) टूर्नामेंट के फाइनल में पेत्रा क्वितोवा पर 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। वहीं पुरुषों में बॉर्ना कॉरिक ने विश्व के पांच नंबर खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को 7-6, 6-2 से शिकस्त दी। गार्सिया और कॉरिक दोनों ने पहली बार सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता है।
क्रोएशिया के 25 वर्षीय कॉरिक ने इस टूर्नामेंट में 152 रैंक के खिलाड़ी के तौर पर प्रवेश किया था। उन्हें इस स्पर्धा में राफेल नडाल सहित टॉप 10 चार खिलाड़ियों को हराया है। इससे उनकी एटीपी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आ सकता है। उम्मीद है कि वह यूएस ओपन में 29वीं रैंक के खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। 24 वर्षीय यूनान के सितसिपास इस सत्र में हार्ड, ग्रास और क्ले तीनों कोर्ट चैंपियनशिप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने इस सीजन में टूर हाई 46 मैच जीते हैं।
सिनसिनाटी ओपन जीतने वाली फ्रांस की पहली खिलाड़ी बनीं गार्सिया
सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीतने वाली कैरोलिन गार्सिया फ्रांस की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट कें क्वालिफायर के रूप में हिस्सा लिया था। गार्सिया ने दो बार की विंबलडन चैंपियन और कॅरिअर का 40वां फाइनल खेलने वाली चेक गणराज्य की क्वितोवा को हराने के बाद कहा, वह टूर्नामेंट जीतकर बहुत खुश हैं। एकल का खिताब जीतना अपने आप में मायने रखता है।