{"_id":"62ffcf72d7eca609580ea64b","slug":"cincinnati-masters-madison-keys-beats-world-number-one-iga-swiatek-medvedev-in-last-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cincinnati Masters: मेडिसन कीज ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी स्वियातेक को हराया, मेदवेदेव अंतिम आठ में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Cincinnati Masters: मेडिसन कीज ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी स्वियातेक को हराया, मेदवेदेव अंतिम आठ में
Fri, 19 Aug 2022 11:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:29 PM IST
सार
दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वियातेक जून में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद पिछले चार टूर्नामेंट से अंतिम 16 से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। 24 रैंक की मेडिसन ने शीर्ष रैंक की स्वियातेक को छह बार हुई भिड़ंत में पहली बार हराया है।
विज्ञापन
मेडिसन कीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की मेडिसन कीज ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियातेक को 6-3, 6-4 से हराकर वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वियातेक जून में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद पिछले चार टूर्नामेंट से अंतिम 16 से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। 24 रैंक की मेडिसन ने शीर्ष रैंक की स्वियातेक को छह बार हुई भिड़ंत में पहली बार हराया है। इससे पहले मेडिसन ने इगा के खिलाफ एक सेट भी नहीं जीता था।
स्वियातेक ने पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में शुरुआती पांच गेम गंवा दिए। मैच प्वाइंट पर आकर स्वियातेक ने लगातार चार गेम जीते। हालांकि मेडिसन ने इसके बाद एक और गेम जीतकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। स्वियातेक ने इससे पहले मेडिसन के खिलाफ अपने दो मैच 6-1, 6-0 के स्कोर से जीते थे।
मैच जीतने के बाद मेडिसन ने कहा, पिछली बार स्वियातेक ने मुझे बुरी तरह हराया था। इस बार जीतकर मैं बहुत खुश हूं। मेडिसन अगले मैच में विंबलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना से भिड़ेंगी। रिबाकिना ने एलिसन सिस्के अमृतराज को 6-2, 6-4 से हराया। वहीं यूएस ओपन की मौजूदा चैंपियन एमा रादुकानू को सातवीं वरीय जेसिका पेगुला ने 7-5, 6-4 से हराया। एमा ने पहले मैच में सेरेना विलियम्स को हराया था। दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने इस साल की विंबलडन उपविजेता और पांचवीं वरीय ओंस जेबुअर को 6-1, 4-6, 6-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन
पुरुषों में नंबर एक दानिल मेदवेदव डेनिस शापोवालोव को 7-5, 7-5 से हराकर अंतिम आठ में पहुंच गए। अगले मैच में मेदवेदेव 11वीं वरीय टेलर फ्रिट्ज से भिड़ेंगे। टेलर ने छठवीं वरीय एंड्री रुबलेव को 6-7 (4), 6-2, 7-5 से हराया।