फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chitra wins World women s senior snooker in her first attempt

41 साल की चित्रा ने इंग्लैंड में किया ऐतिहासिक कारनामा

Thu, 24 Apr 2014 11:16 AM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
Chitra wins World women s senior snooker in her first attempt

वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप की शुरुआती दौर में मिली हार की निराशा को दूर करते हुए भारत की चित्रा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर बिलियर्ड्स जगत में इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


चित्रा मैगीमैराज ने ब्रिटेन के लीड्स शहर में आयोजित वर्ल्ड वूमेंस स्नूकर एंड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में बिलियर्ड्स का सीनियर वर्ग का खिताब जीतकर इतिहास बना दिया है।
विज्ञापन


दो बार की वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीत चुकी 41 साल की चित्रा ने सीनियर वर्ग में पहली बार उतरते हुए खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में 13 देशों की खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चारों मैच जीते, एक भी गेम नहीं हारी

Chitra wins World women s senior snooker in her first attempt
चित्रा ने इस जीत से वर्ल्ड स्नूकर के क्वालीफाइंग राउंड में बाहर होने की निराशा को दूर कर दिया। कर्नाटक की चित्रा ने अपने सभी चारों मैच जीते और इस दौरान वह एक भी गेम नहीं हारी।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जेनी पोल्टर के खिलाफ 66 का ब्रेक लगाया। उन्होंने कार्मेलिटा यूमितो को प्री-क्वार्टर फाइनल में 2-0 से, जेनी पोल्टर को क्वार्टर फाइनल में 2-0 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में अपने ही देश की उमा देवी को 2-0 से हराकर खिताबी जंग में जगह बनाई।

फाइनल में भी चित्रा ने शानदार खेल दिखाया और एलेना अस्मोलावा को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित कर सीनियर वर्ग का खिताब जीत लिया।

3 स्वर्ण समेत 9 पदक जीत चुकी हैं चित्रा

Chitra wins World women s senior snooker in her first attempt
बंगलुरू की रहने वाली चित्रा ने वर्ल्ड वूमेंस स्नूकर एंड बिलियर्ड्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण के अलावा तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed