फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess Rankings: Arjun Erigaisi fourth in chess ranking, D Gukesh retains fifth position know details

Chess Rankings: शतरंज रैंकिंग में अर्जुन एरिगेसी चौथे, डी गुकेश पांचवें स्थान पर बरकरार

Wed, 01 Jan 2025 09:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Jan 2025 09:46 PM IST
सार

पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले 18 वर्षीय गुकेश 2783 रेटिंग के साथ एरिगेसी से एक स्थान नीचे पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Chess Rankings: Arjun Erigaisi fourth in chess ranking, D Gukesh retains fifth position know details
अर्जुन एरिगेसी-डी गुकेश - फोटो : @vishy64theking/ani

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और विश्व चैंपियन डी गुकेश ने बुधवार को जारी शतरंज रैंकिंग में क्रमशः अपना चौथा और पांचवां स्थान बरकरार रखा है। एरिगेसी महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 की ईएलओ रेटिंग तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय और कुल 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। वह 2801 रेटिंग अंक से चौथे स्थान पर हैं। वहीं पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले 18 वर्षीय गुकेश 2783 रेटिंग के साथ एरिगेसी से एक स्थान नीचे पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 2831 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, उनके बाद फैबियानो कारूआना (2803) और हिकारू नाकामुरा (2802) की अमेरिकी जोड़ी है। आनंद शीर्ष 10 में तीसरे भारतीय हैं जो 2750 की ईएलओ रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिगेसी, गुकेश और आनंद के अलावा छह और भारतीय शीर्ष 50 में शामिल हैं जिनमें आर प्रज्ञानानंदा (13वें), अरविंद चितंबरम (23वें), विदित गुजराती (24वें), पी हरिकृष्णा (36वें), निहाल सरीन (41वें) और रौनक साधवानी (48वें) मौजूद हैं। महिला वर्ग में हाल में महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन बनी कोनेरू हम्पी भारत का नेतृत्व का नेतृत्व कर रही हैं। हम्पी 2523 की रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि चार चीनी खिलाड़ी शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

पूर्व विश्व चैंपियन होउ यिफान 2633 ईएलओ रेटिंग के साथ सूची में शीर्ष पर हैं, उनके बाद जू वेनजुन (2561) दूसरे, तान झोंगयी (2561) तीसरे और लेई टिंगजी (2552) चौथे स्थान पर हैं। दिव्या देशमुख 2490 की रेटिंग के साथ 14वें स्थान पर हैं जबकि द्रोणवल्ली हरिका (2489) दो स्थान पीछे 16वें स्थान पर हैं। विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली आर वैशाली 2476 की रेटिंग के साथ 19वें स्थान पर हैं। जूनियर पुरुष वर्ग में गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed