{"_id":"62e51a83c6958d5a0c6c10ea","slug":"chess-olympiad-indian-teams-started-with-victory-in-chess-olympiad-won-3-0-in-open-and-women-s-section","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess Olympiad: शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीमों ने की जीत से शुरुआत, ओपन और महिला वर्ग में 3-0 से जीते","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess Olympiad: शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीमों ने की जीत से शुरुआत, ओपन और महिला वर्ग में 3-0 से जीते
Sat, 30 Jul 2022 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 30 Jul 2022 05:18 PM IST
सार
भारत की स्टार खिलाड़ी कोनेरू हंपी शीर्ष बोर्ड पर खेल रही हैं। आर वैशाली और भक्ति कुलकर्णी ने जीत से शुरुआत की। वहीं भारत की सी टीम ने जीत से आगाज किया।
विज्ञापन
चेस सेट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीमों ने ओपन और महिला वर्ग में 44वें शतरंज ओलंपियाड में शुक्रवार को जीत से शुरुआत की। शीर्ष वरीय भारतीय महिला ए टीम ने ताजकिस्तान को हराया, जबकि बी टीम ने वेल्स को। दोनों भारतीय टीमों ने विरोधियों के खिलाफ 3-0 की बढ़त ली।
भारत की स्टार खिलाड़ी कोनेरू हंपी शीर्ष बोर्ड पर खेल रही हैं। आर वैशाली और भक्ति कुलकर्णी ने जीत से शुरुआत की। वहीं भारत की सी टीम ने जीत से आगाज किया। भारत की तीन पुरुष टीमों ने जिंबाब्वे, यूएई और साउथ सुदन के खिलाफ जीत दर्ज की।
शतरंज ओलंपियाड के मुकाबलों की शुरुआत केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विदित गुजराती के बोर्ड पर चाल चलकर की। इस दौरान पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद, फिडे अध्यक्ष आर्कडी ड्वोर्कोविच, भारतीय शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय कपूर और ओलंपियाड के निदेशक भरत सिंह चौहान मौजूद थे। एजेंसी