फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess Olympiad: Indian men's team defeated Azerbaijan, women's Team defeated Kazakhstan

Chess Olympiad: भारतीय पुरुष टीम ने अजरबैजान को हराया, महिलाओं ने कजाखस्तान को दी शिकस्त

Mon, 16 Sep 2024 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Sep 2024 02:41 PM IST
सार

महिला वर्गमें ग्रैंडमास्टर डी हरिका को बीबीसारा असाउबायेवा के खिलाफ अप्रत्याशित पराजय झेलनी पड़ी। वंतिका अग्रवाल ने अलुआ नूरमैन को हराया, जबकि दिव्या देशमुख ने जेनिया बालाबायेवा से ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
Chess Olympiad: Indian men's team defeated Azerbaijan, women's Team defeated Kazakhstan
डी गुकेश - फोटो : SAI Media

विस्तार

शानदार फॉर्म में चल रहे विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय पुरूष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के पांचवें दौर में अजरबैजान को 3-1 से हराया। गुकेश ने अइदिन सुलेमानी को और अर्जुन ने रऊफ मामेदोव को हराया।
विज्ञापन


प्रज्ञानंद ने ड्रॉ खेला, जबकि विदित गुजराती और शखरियार मामेदियारोव की बाजी भी ड्रॉ रही। लगातार पांचवीं जीत के बाद भारतीय पुरूष टीम दस अंक लेकर वियतनाम के साथ शीर्ष पर है ।वियतनाम ने पोलैंड को 2.5-1.5 से मात दी। चीन ने स्पेन को और हंगरी ने यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराया। नॉर्वे और ईरान नौ अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट के छह दौर अभी खेले जाने हैं। नॉर्वे ने तुर्की को 3-1 से, जबकि ईरान ने कनाडा को 3.5-0.5 से हराया।
विज्ञापन


महिला वर्गमें ग्रैंडमास्टर डी हरिका को बीबीसारा असाउबायेवा के खिलाफ अप्रत्याशित पराजय झेलनी पड़ी। वंतिका अग्रवाल ने अलुआ नूरमैन को हराया, जबकि दिव्या देशमुख ने जेनिया बालाबायेवा से ड्रॉ खेला। आर वैशाली ने एम कमालिदेनोवा को मात दी। महिला टीम आर्मेनिया और मंगोलिया के साथ दस अंक लेकर शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed