फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: Mens victory campaign continues in Chess Olympiad Arjun Erigaisi achieved sixth victory women also won

Chess: शतरंज ओलंपियाड में पुरुषों का विजय अभियान जारी, एरिगैसी ने हासिल की छठी जीत, महिलाओं ने भी मारी बाजी

Tue, 17 Sep 2024 04:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Sep 2024 04:42 PM IST
सार

डी गुकेश ने हंगरी के शीर्ष खिलाड़ी रिचर्ड रैपॉर्ट के खिलाफ आसान ड्रॉ खेला तो वहीं प्रज्ञानंद ने भी पीटर लेको के साथ अंक बाटें।

विज्ञापन
Chess: Mens victory campaign continues in Chess Olympiad Arjun Erigaisi achieved sixth victory women also won
अर्जुन एरिगैसी - फोटो : @ArjunErigaisi

विस्तार

विश्व नंबर के चार भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने सोमवार को 45वें शतरंज ओलंपियाड में शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत की पुरुष टीम ने छठे दौर में भी अपना विजय अभियान जारी रखा। एरिगैसी ने छठे दौर में हंगरी के सजुगिरोव सानन पर शानदार जीत हासिल की। 
विज्ञापन

डी गुकेश ने हंगरी के शीर्ष खिलाड़ी रिचर्ड रैपॉर्ट के खिलाफ आसान ड्रॉ खेला तो वहीं प्रज्ञानंद ने भी पीटर लेको के साथ अंक बाटें। विदित गुजराती के बेंजामिन ग्लेडुरा को हराने के साथ ही भारत ने हंगरी पर 3-1 से जीत दर्ज करते हुए छह दौर के बाद पुरुष वर्ग में एकल बढ़त कायम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में दिव्या देशमुख ने एलेना डेनियलियन पर जीत के चलते भारत ने आर्मेनिया के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल की। डी हरिका और आर वैशाली को अपने अपने मुकाबले में ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा। तानिया सचदेव ने मजबूत स्थिति से सुरक्षित खेलते हुए अन्ना सरगास्यान के साथ चौथे बोर्ड पर मैच ड्रा किया और भारत ने मुकाबला 2.5-1.5 से जीत लिया। पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम भी तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed