{"_id":"664f7b1327ddc11519002c08","slug":"chess-iran-s-daneshwar-becomes-winner-of-sharjah-masters-arjun-erigaisi-finished-seventh-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: ईरान के दानेश्वर बने शारजाह मास्टर्स के विजेता, अर्जुन सातवें स्थान पर रहे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: ईरान के दानेश्वर बने शारजाह मास्टर्स के विजेता, अर्जुन सातवें स्थान पर रहे
Thu, 23 May 2024 11:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 23 May 2024 11:02 PM IST
सार
अर्जुन छह अंक लेकर शीर्ष-10 में शामिल एकमात्र भारतीय रहे। भारतीय खिलाड़ी ने चार जीत दर्ज की, चार ड्रॉ खेले और एक में उन्हें हार मिली। जीएम अरविंद चिदंबरम (5.5 अंक) अंतिम तीन दौर में केवल आधा अंक ही जुटा सके।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष वरीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने शारजाह मास्टर्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में ईरान के बरदिया दानेश्वर से ड्रॉ खेला जो विजेता रहे। वहीं, अर्जुन शीर्ष 10 में शामिल रहे। तालिका में शीर्ष पर चार खिलाड़ियों के बीच 6.5 अंक से टाई रहा लेकिन दानेश्वर ने सर्वश्रेष्ठ टाईब्रेक स्कोर से सभी को पछाड़ते हुए अपना पहला खिताब जीत लिया।
अर्जुन शीर्ष-10 में शामिल एकमात्र भारतीय
रूस के वोलोदार मुर्जिन दूसरे, अमेरिका के सैम शंकलैंड तीसरे और उज्बेकिस्तान के शम्सिद्दीन वाखिदोव चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद आठ खिलाड़ियों में टाई रहा और अर्जुन छह अंक लेकर शीर्ष-10 में शामिल एकमात्र भारतीय रहे। भारतीय खिलाड़ी ने चार जीत दर्ज की, चार ड्रॉ खेले और एक में उन्हें हार मिली। जीएम अरविंद चिदंबरम (5.5 अंक) अंतिम तीन दौर में केवल आधा अंक ही जुटा सके जिससे वह हमवतन अभिमन्यु पुराणिक और पी इनियान के साथ संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर रहे।