फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: Iran's Daneshwar becomes winner of Sharjah Masters Arjun Erigaisi finished seventh

Chess: ईरान के दानेश्वर बने शारजाह मास्टर्स के विजेता, अर्जुन सातवें स्थान पर रहे

Thu, 23 May 2024 11:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 23 May 2024 11:02 PM IST
सार

अर्जुन छह अंक लेकर शीर्ष-10 में शामिल एकमात्र भारतीय रहे। भारतीय खिलाड़ी ने चार जीत दर्ज की, चार ड्रॉ खेले और एक में उन्हें हार मिली। जीएम अरविंद चिदंबरम (5.5 अंक) अंतिम तीन दौर में केवल आधा अंक ही जुटा सके।

विज्ञापन
Chess: Iran's Daneshwar becomes winner of Sharjah Masters Arjun Erigaisi finished seventh
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के शीर्ष वरीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने शारजाह मास्टर्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में ईरान के बरदिया दानेश्वर से ड्रॉ खेला जो विजेता रहे। वहीं, अर्जुन शीर्ष 10 में शामिल रहे। तालिका में शीर्ष पर चार खिलाड़ियों के बीच 6.5 अंक से टाई रहा लेकिन दानेश्वर ने सर्वश्रेष्ठ टाईब्रेक स्कोर से सभी को पछाड़ते हुए अपना पहला खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


अर्जुन शीर्ष-10 में शामिल एकमात्र भारतीय 
रूस के वोलोदार मुर्जिन दूसरे, अमेरिका के सैम शंकलैंड तीसरे और उज्बेकिस्तान के शम्सिद्दीन वाखिदोव चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद आठ खिलाड़ियों में टाई रहा और अर्जुन छह अंक लेकर शीर्ष-10 में शामिल एकमात्र भारतीय रहे। भारतीय खिलाड़ी ने चार जीत दर्ज की, चार ड्रॉ खेले और एक में उन्हें हार मिली। जीएम अरविंद चिदंबरम (5.5 अंक) अंतिम तीन दौर में केवल आधा अंक ही जुटा सके जिससे वह हमवतन अभिमन्यु पुराणिक और पी इनियान के साथ संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed