फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: After taking lead against defending champion Liren Gukesh said retaliated by showing mental strength

Chess: गत चैंपियन लिरेन के खिलाफ बढ़त बनाने के बाद आया गुकेश का बयान, बोले- मानसिक मजबूती दिखाकर पलटवार किया

Sun, 08 Dec 2024 09:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

गुकेश ने कहा, पहली बाजी में हार झेलने के बाद मुझे मानसिक मजबूती दिखाने की जरूरत थी। विश्व चैंपियनशिप की पहली बाजी गवाना अच्छा नहीं माना जा सकता है लेकिन मैंने पलटवार किया।

विज्ञापन
Chess: After taking lead against defending champion Liren Gukesh said retaliated by showing mental strength
गुकेश - फोटो : PTI/FIDE

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 11वें दौर में गत चैंपियन डिंग लिरेन को हराने के बाद रविवार को कहा कि पहली बाजी गंवाने के बाद उन्होंने मानसिक मजबूती दिखाई जिससे वह पलटवार करके वापसी करने में सफल रहे।
विज्ञापन


गुकेश ने कहा, पहली बाजी में हार झेलने के बाद मुझे मानसिक मजबूती दिखाने की जरूरत थी। विश्व चैंपियनशिप की पहली बाजी गवाना अच्छा नहीं माना जा सकता है लेकिन मैंने पलटवार किया और इसके बाद अच्छी शतरंज खेली।
विज्ञापन

गुकेश पहली बाजी हार गए थे लेकिन उन्होंने तीसरी बाजी जीत कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद लगातार सात बाजी ड्रॉ रही लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अब 6-5 की बढ़त हासिल करके खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि वापसी करवाने में उनकी टीम की भूमिका बहुत अहम रही और जोखिम उठाने का अपने फायदा मिला।

भारतीय खिलाड़ी ने कहा, इस बीच मुझे वापसी दिलाने के लिए मेरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया। मैं यही सोच रहा था कि यह मुकाबला बेहद दिलचस्प है और मुझे जोखिम उठाने का भी फायदा मिला क्योंकि इससे मैंने उसे निश्चित तौर पर हैरानी में डाल दिया।

गुकेश ने यह मानने से इनकार कर दिया कि चीन का खिलाड़ी 11वीं बाजी में भी ड्रॉ के लिए खेल रहा था। उन्होंने कहा, मैं नहीं मानता कि मेरा प्रतिद्वंदी अंक बांटने के लिए खेल रहा था। इस मुकाबले में वह भी कुछ अवसरों पर बेहतर स्थिति में था। यह 14 दौर का मुकाबला है और आप शुरू में ही इसे टाइब्रेक तक ले जाने की योजना नहीं बना सकते हैं क्योंकि शतरंज में गलतियां हमेशा होती हैं। यह मुकाबला अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed