फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chennaiyin fc beat Hyderabad FC 3-1 in Durand Cup secure first place in group

Durand Cup: चेन्नईयन ने डूरंड कप में हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया, ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया

Thu, 10 Aug 2023 10:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Aug 2023 10:48 PM IST
सार

चेन्नईयन के लिए कोनोर शील्डस (15वां मिनट), जॉर्डन मुरे (46वां मिनट) ने गोल किए जबकि एलेक्स साजी (छठा मिनट) का गोल आत्मघाती रहा। हैदराबाद के लिए चिंगलेनसाना (04वां मिनट) ने पेनाल्टी पर गोल किया। 

विज्ञापन
Chennaiyin fc beat Hyderabad FC 3-1 in Durand Cup secure first place in group
चेन्नईयन एफसी बनाम हैदराबाद एफसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नईयन एफसी ने हैदराबाद एफसी को डूरंड कप फुटबॉल में 3-1 से हरा दिया। इस जीत से चेन्नईयन एफसी ग्रुप ई में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नईयन के लिए कोनोर शील्डस (15वां मिनट), जॉर्डन मुरे (46वां मिनट) ने गोल किए जबकि एलेक्स साजी (छठा मिनट) का गोल आत्मघाती रहा। हैदराबाद के लिए चिंगलेनसाना (04वां मिनट) ने पेनाल्टी पर गोल किया। 
विज्ञापन


हैदराबाद के कोच थंगबोर्ठ ने 3-5-2 की रणनीति अपनाई जबकि चेन्नईयन के लिए ओवेन कोयले 4-3-3 की व्यूहरचना के साथ उतरे। हैदराबाद ने शुरुआत में ही गोल बना लिया था जब हितेश शर्मा के क्रास पर रक्षक खिलाड़ी की गलती पर हैदराबाद को पेनाल्टी मिली और कप्तान चिंगलेनसाना ने इसे भुना लिया। हालांकि बढ़त ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। हैदराबाद के रक्षक एलेक्स की गलती से आत्मघाती गोल हो गया। फारुक के क्रास पर एलेक्स गेंद को क्लीयर करने के चक्कर में अपने गोल में ही मार बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed