फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Captain Dhoni Lone Indian in Forbes List of World's 100 Richest Athletes

क्रिकेट खेलने से नहीं होती दुनिया के सबसे रईस क्रिकेटर धोनी की कमाई

Fri, 12 Jun 2015 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Jun 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
Captain Dhoni Lone Indian in Forbes List of World's 100 Richest Athletes

टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में सबसे रईस भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे रईस खिलाड़ियों की 2015 की सूची जारी की और इस सूची में धोनी शीर्ष 100 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

सबसे रईस खिलाड़ी के रूप में अमेरिकी मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर आंके गए हैं, इसके बाद गोल्फर टाइगर वुड्स का नंबर आता है। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः टेनिस स्टार रोजर फेडरर और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने हुए हैं।
विज्ञापन


33 साल के धोनी ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह वनडे और टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान बने हुए हैं। फोर्ब्स ने धोनी के बारे में कहा, "उन्होंने अपनी अगुवाई में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में ले गए जहां टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई। इसके बाद उन्होंने अप्रैल-मई में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की। वह पिछले 8 सालों से चेन्नई के कप्तान बने हुए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ब्स ने यह सूची जून 2014 से जून 2015 के बीच खिलाड़ियों की सैलरी, प्राइज मनी और बोनस से हुई कमाई के आधार पर तैयार की है।

क्रिकेट से ज्यादा करार से होती है धोनी की कमाई

Captain Dhoni Lone Indian in Forbes List of World's 100 Richest Athletes

यह अलग बात है महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी विश्वव्यापी पहचान क्रिकेट से बनाई है लेकिन जहां तक कमाई की बात है तो उन्हें क्रिकेट खेलने से ज्यादा कमाई एंर्डोमेंट्स से होती है।

धोनी भले ही दुनिया के सबसे रईस क्रिकेटर के रूप में हों लेकिन उनकी कमाई पिछले साल की तुलना में गिरी है। पिछले साल इस सूची में 22वें स्‍थान पर थे तो इस बार वह 23वें नंबर पर हैं।

भारतीय कप्तान धोनी की सालभर कीमाई 31 मिलियन डॉलर (198 करोड़ रुपये से ज्यादा) है जिसमें सिर्फ 4 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) कमाई ही सैलरी और प्राइज मनी के रूप में होती है। इसके अलावा उन्हें 27 मिलियन डॉलर (एक अरब 72 करोड़ 72 लाख रुपये से ज्यादा) एंर्डोंमेंट्स से होती है।

सबसे रईस खिलाड़ी अमेरिकी मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर की कमाई 300 मिलियन डॉलर (19 अरब, 19 करोड़ रुपये से ज्यादा) है। गोल्फर टाइगर वुड्स की कमाई 7 अरब 35 करोड़ रुपये (115 मिलियन डॉलर) से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed