फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Canadian Open: Wozniacki who returned from retirement, defeated Birrell in straight sets 6-2, 6-2 in 1st round

Canadian Open: संन्यास से वापसी करने वाली वोजनियाकी दूसरे दौर में, बिरेल को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया

Thu, 10 Aug 2023 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मांट्रियल।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मांट्रियल। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Aug 2023 09:37 AM IST
सार

वोजनियाकी ने परिवार शुरू करने के लिए 2020 में संन्यास लिया था। दुनिया की पूर्व नंबर एक और 2018 ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता ने कनाडियन ओपन मुख्य ड्रॉ में वाइल्डकार्ड के जरिये से प्रवेश किया है।

विज्ञापन
Canadian Open: Wozniacki who returned from retirement, defeated Birrell in straight sets 6-2, 6-2 in 1st round
वोजनियाकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियाकी ने संन्यास से वापसी करने के बाद कनाडियन ओपन टूर्नामेंट में किंबरले बिरेल को सीधे सेटों में शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बना ली। वोजनियाकी ने पहले दौर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी को 6-2, 6-2 से आसानी से हरा दिया। वोजनियाकी की अगले दौर में भिड़ंत विंबलडन की विजेता चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोयूसोवा से होगी जिन्होंने मेयर शेरिफ को 6-4, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन


वोजनियाकी ने परिवार शुरू करने के लिए 2020 में संन्यास लिया था। दुनिया की पूर्व नंबर एक और 2018 ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता ने कनाडियन ओपन मुख्य ड्रॉ में वाइल्डकार्ड के जरिये से प्रवेश किया है। विक्टोरिया अजारेंका ने चोटिल होने के कारण हटने की घोषणा की जिससे अमेरिका की स्लोन स्टीफंस अगले दौर में पहुंच गईं। कनाडा की फर्नांडिज ने अमेरिकी की पेटन स्टर्नंस पर 6-3, 6-2 से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


एंडी मरे ने सोनेगो को हराया
टोरंटो। ब्रिटेन के तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता एंडी मरे ने के शुरुआती मैच में इटली के लोरेंजो सोनेगो को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मरे ने यहां 2009, 2010 और 2015 में विजेता ट्रॉफी जीती थीं। उन्होंने 90 मिनट तक चले मुकाबले को 7-6 (3), 6-0 से अपने नाम किया। अब उनकी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के मैक्स पर्सेल से होगी जिन्होंने कनाडा के फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। कनाडा के गैब्रियल डियालो ने ब्रिटेन के डैन इवांस को 7-6 (4), 7-5 से हराकर एटीपी टूर लेवल का अपना पहला मैच जीता। अब उनका सामना दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनॉर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed