{"_id":"64e64006abae31380308a14c","slug":"bwf-world-championships-treesa-jolly-gayatri-gopichand-pair-made-it-to-the-pre-quarterfinals-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BWF World Championships: त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने बनाई प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह, चीनी ताइपे की जोड़ी को ह","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
BWF World Championships: त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने बनाई प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह, चीनी ताइपे की जोड़ी को ह
Wed, 23 Aug 2023 10:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:51 PM IST
सार
भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की चांग चिंग और यांग चिन टुन की जोड़ी को सीधे गेमों में शिकस्त दी। गायत्री और त्रिसा की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खिलाड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की चांग चिंग और यांग चिन टुन की जोड़ी को सीधे गेमों में शिकस्त दी। गायत्री और त्रिसा की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्होंने 37वीं रैंकिंग पर काबिज चांग और यांग की जोड़ी को 38 मिनट में 21-18, 21-10 में हराया।
यह भारतीय जोड़ी ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पिछले दो चरण के सेमीफाइनल में पहुंची थी और अब उनका सामना अगले दौर में चीन की चेन किंग चेन और जिया यि फान की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा। त्रिसा और गायत्री पहले 2-5 से पिछड़ रही थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने रैली जरिये अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गलतियां कम करते हुए 8-6 से बढ़त बनाई। चांग और यांग 8-8 की बराबरी पर पहुंच गईं, लेकिन भारतीय जोड़ी ताइवान की जोड़ी के नेट पर शॉट लगाने से ब्रेक तक 11-9 से आगे हो गईं।
ब्रेक के बाद त्रिसा और गायत्री 14-11 से बढ़त बनाई थी तभी त्रिसा ने कुछ गलतियां कर दी, लेकिन भारतीय जोड़ी चांग और यांग की सर्विस गलती से चार गेम प्वाइंट हासिल करने में सफल रहीं। यांग के शॉट के नेट पर जाने से भारतीय जोड़ी ने गेम अपने नाम किया।
विज्ञापन
दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने यही लय बनाए रखी और एक समय 8-5 से आगे चल रही थीं। भारतीय जोड़ी ने ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त अपने पास रखी थी। गायत्री और त्रिसा जल्द ही 14-8 से आगे हो गईं। उन्हें ऊंचाई के कारण सर्विस की गलती के लिए बुलाया गया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को गलतियों की वजह से 19-10 से बढ़त बनाई। यांग के फोरहैंड के नेट में जाने से भारतीय जोड़ी 10 मैच प्वाइंट से आगे थे और फिर प्रतिद्वंद्वी के वाइड जाने से मैच जीत लिया।