{"_id":"63050816fdc58150a74ba457","slug":"bwf-world-championships-saina-nehwal-in-the-pre-quarters-treesa-jolly-gayatri-gopichand-pair-also-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"BWF World Championships: साइना नेहवाल विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर में, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी जीती","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
BWF World Championships: साइना नेहवाल विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर में, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी जीती
Tue, 23 Aug 2022 10:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:32 PM IST
सार
विश्व चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी 32 वर्षीय साइना प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं क्योंकि दूसरे दौर की उनकी प्रतिद्वंदी नाजोमी ओकुहारा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं। इससे साइना को ‘बाई’ मिल गई।
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने मंगलवार को यहां हांगकांग की च्यूंग नगान यी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने पहले दौर के इस मैच में नगान यी को 38 मिनट में 21-19, 21-9 से पराजित किया।
विश्व चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी यह 32 वर्षीय खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है क्योंकि दूसरे दौर की उनकी प्रतिद्वंदी नाजोमी ओकुहारा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं। इससे साइना को ‘बाई’ मिल गई। जून में चीन की बिनजियाओ को हराकर सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना ने वही फॉर्म मंगलवार को नगान के खिलाफ दिखाई। एक समय 4-7 से पिछड़ रही साइना ने इंटरवेल के बाद 12-11 से बढ़त ले ली। पहले गेम में एक समय स्कोर 19-19 से बराबरी का था। दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने 11-6 की बढ़त बनाई और आसानी से गेम और मैच अपने नाम कर लिया।
त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय जोड़ी को मलयेशिया की येन युआन लो और वेलेरी सियो को 21-11, 21-13 से हराने में खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम ने इटली की मार्टिना कोरसिनी और जूडिथ मेयर की जोड़ी को 30 मिनट में 21-8, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
वेंकट-जूही की मिश्रित युगल में हार
वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवगन की मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। यह भारतीय जोड़ी इंग्लैंड के ग्रेगरी मायर्स और जेनी मूर से 10-21, 21-23 से हार गई। पुरुष युगल में कृष्णा प्रसाद गारगा और विष्णुवर्द्धन गौड को फ्रांस के फेबियन और विलियमस से पहले दौर में 14-21, 18-21 से हार मिली। तनीषा क्रेस्टो और इशान भटनागर को थाईलैंड के सुपाक और सुपिसारा ने 21-14, 21-17 से हराया।