फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bundesliga Football match stopped to let player break his Ramadan fast first time in Germany's tournament Bundesliga

Bundesliga: रोजा खोलने के लिए रोक दिया फुटबॉल मैच, जर्मनी के टूर्नामेंट बुंदेसलिगा में पहली बार हुआ ऐसा

Wed, 13 Apr 2022 05:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Apr 2022 05:00 PM IST
सार

फएसवी माइंज 05 और ऑग्सबर्ग के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान रेफरी ने खिलाड़ी को रोजा खोलने का मौका दिया। मुकाबले के 65वें मिनट में रेफरी मैथिस जोलेनबेक ने मैच को रोक दिया।

विज्ञापन
Bundesliga Football match stopped to let player break his Ramadan fast first time in Germany's tournament Bundesliga
माइंज के डिफेंडर मूसा निआखाते रोजा खोलते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जर्मनी के फुटबॉल टूर्नामेंट बुंदेसलिंगा के इतिहास में पहली बार रोजा खोलने के लिए मैच को बीच में रोका गया। एफएसवी माइंज 05 और ऑग्सबर्ग के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान रेफरी ने खिलाड़ी को रोजा खोलने का मौका दिया। मुकाबले के 65वें मिनट में रेफरी मैथिस जोलेनबेक ने मैच को रोक दिया। माइंज के डिफेंडर मूसा निआखाते ने इस दौरान जल्दी से पानी पी लिया।
विज्ञापन


अप्रैल के महीने में शुरू हुए रमजान के दौरान रोजा रखने वाले दिन में कुछ नहीं खाते। शाम को इफ्तार के समय रोजा खोलते हैं। निआखाते ने दो अलग-अलग बोतलों से पानी पिया और रेफरी से हाथ मिलाकर उन्हें धन्यवाद कहा। माइंज 05 और ऑग्सबर्ग के बाद आरबी लिपजिग और हॉफ्फेनहाइम के मैच के दौरान भी ऐसा ही हुआ। मैच रेफरी बैस्टियन डेनकर्ट ने लिपजिग के मोहम्मद सिमाकन को रोजा खोलने के लिए मैच को रोका।
विज्ञापन




प्रीमियर लीग में लीसेस्टर सिटी और क्रिस्टल पैलेस के बीच पिछले सीजन के मैच को भी रेफरी ग्राहम स्कॉट ने रोक दिया था। तब लीसेस्टर सिटी के वेस्ले फोफाना और क्रिस्टल पैलेस के चेखौ कौयते को अपना उपवास तोड़ने की अनुमति दी गई थी।

माइंज 05 और ऑग्सबर्ग के बीच हुए मैच में ऑग्सबर्ग की टीम 2-1 से जीती थी। वहीं, आरबी लिपजिग और हॉफ्फेनहाइम के मैच में लिपजिग ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उसने मैच को 3-0 से अपने नाम कर लिया। बुंदेसलिंगा के अंक तालिका में लिपजिग की टीम 29 मैचों में 51 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, हॉफ्फेनहाइम ने 29 मैचों में 44 पॉइंट के साथ छठे पायदान पर है। माइंज 05 की टीम 29 मैचों में 38 पॉइंट के साथ 10वें और ऑग्सबर्ग 29 मैचों में 32 पॉइंट के साथ 32 नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed