फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Brown will become the youngest British Olympian at the age of 12

मिसाल: 12 साल की ब्राउन बनेंगी सबसे युवा ब्रिटिश ओलंपियन

Fri, 02 Jul 2021 07:57 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Fri, 02 Jul 2021 07:57 AM IST
सार

  • बारह साल की स्केटबोर्डर स्काई को टोक्यो के लिए स्केटबोर्डिंग टीम में किया गया शामिल 
  • 13 साल 11 दिन की होगी जब ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगी  
  • 11 साल की सेसिलिया कोलेज के नाम है ब्रिटेन की सबसे युवा ओलंपियन का रिकॉर्ड
  • उन्होंने 1932 में शीतकालीन खेलों की फिंगर स्केटिंग स्पर्धा में भाग लिया था 

विज्ञापन
Brown will become the youngest British Olympian at the age of 12
स्काई ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बारह साल की स्केटबोर्डर स्काई ब्राउन को ग्रेट ब्रिटेन की स्केटबोर्डिंग टीम में शामिल किया गया है। वह पदक भले ही न जीते लेकिन पिछले 92 साल की ओलंपिक इतिहास की सबसे युवा ब्रिटिश खिलाड़ी बन जाएंगी। ब्राउन जब टोक्यो में स्पर्धा करने उतरेंगी तो उनकी उम्र 13 साल 11 दिन की होगी। वह मार्गरी हिंटन का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। हिंटन जब 1928 एम्स्टर्डम खेलों में उतरी थी तो वह उनसे ब्राउन से 31 दिन बड़ी थी। जापान में पैदा ही ब्राउन 12 जुलाई को अपना 13वां जन्मदिन मनाएंगी।

विज्ञापन


ब्राउन ने जून में विश्व रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई कर लिया था। लेकिन उनके नाम की आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी ब्राउन टोक्यो में अपनी 14 वर्षीय साथी बॉम्बेट मार्टिन के साथ महिलाओं की पार्क स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी। स्केटबोर्ड को इस बार पहली बार ओलंपिक में शामिल किया गया है। देखने में बेहद मासूम जब स्केटबोर्ड पर सवार होती हैं तो मानों उनके पंख लग जाते हैं। अपनी तेजी और स्टंट से वह लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर देती हैं। ब्राउन 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


हादसे से उबरकर की वापसी : ब्राउन पिछले साल कैलिफोर्निया में ट्रेनिंग के दौरान एक भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें उनके सिर में फ्रैक्चर होने के साथ ही बाईं कलाई और हाथ टूट गया था। अब वह इस हादसे से पूरी तरह से उबर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


93 साल से जियोवाटी के नाम है रिकॉर्ड : ओलंपिक में सबसे युवा महिला का रिकॉर्ड 93 साल इटली की जिम्नास्ट लुइगिना जियावोटी के नाम दर्ज है। जियावोटी ने 1928 एम्स्टर्डम खेलों में जब शिरकत की थी तो उनकी उम्र 11 साल 301 दिन थी। 

हवा चार फीट तक लगा देती हैं छलांग : ब्राउन हवा से चार से पांच फीट की छलांग लगा देती हैं। दस फीट की ऊंचाई से गोलाकार बने स्पॉट पर गिरती हैं तो बिजली की सी गति से बाहर आती हैं। नौ साल का उनका भाई ओसियन स्केटपार्क के बाहर बैठकर बहन का कौशल देखकर खूब तालियां बजाता है। वह कहती हैं कि मैं स्पिन (हवा में घूमना) और किकफ्लिप्स (पैरों का कौशल) ज्यादा पसंद करती हूं। मैं वो सभी कौशल दिखाना चाहती हूं जो लड़के स्केट बोर्ड पर करते हैं। मैं लड़कियों के लिए नई ऊंचाइयों को छूना चाहती हूं।

पिता ब्रिटिश और मां जापानी : इस लिटिल चैंपियन के पास ब्रिटेन और जापान दोनों की नुमाइंदगी करने का मौका था। स्काई के पिता स्टू इंग्लैंड के हैं, बाद में अमेरिका चले गए थे लेकिन मां मिको जापान में ही पैदा हुई हैं। उनके माता-पिता की मुलाकात जापान में हुई थी। स्काई वही पैदा हुई है। शुरुआत में स्काई की पढ़ाई जापानी स्कूल में ही हुई है। स्काई काफी अनुशासित हैं और इसकी शिक्षा उन्हें जापान से ही मिली है जहां आपको स्कूल में आपको खाने के लिए आपकी पसंद का नहीं बल्कि पौष्टिक आहार मिलता है और अगर आप प्लेट में कुछ छोड़ने की अनुमति नहीं है। खाने के समय बातचीत करने की भी मनाही रहती है। बच्चों को स्कूलों में खुद सफाई करनी पड़ती है।


यूट्यूब से लिया प्रशिक्षण : ब्राउन ने स्केटबोर्ड की बारीकियां यूट्यूब से सीखी हैं। महज चार साल की उम्र में स्काई ने अपने पिता के स्केटबोर्ड को देखा तो उसकी तरफ आकर्षित हुई और घर के आसपास ही अभ्यास शुरू कर दिया। पिता ने ही उन्हें शुरुआत में कुछ बातें बताई। इसके बात उन्होंने यूट्यूब की मदद से बारीकियां सीखना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed