{"_id":"656e8ec5b527d802630603fd","slug":"brisbane-mayor-resigns-from-olympic-organizing-committee-differences-among-organizers-became-the-reason-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brisbane Olympics: ब्रिस्बेन के मेयर ने ओलंपिक आयोजन समिति से दिया इस्तीफा, आयोजकों में आपसी मतभेद बनी वजह","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Brisbane Olympics: ब्रिस्बेन के मेयर ने ओलंपिक आयोजन समिति से दिया इस्तीफा, आयोजकों में आपसी मतभेद बनी वजह
Tue, 05 Dec 2023 08:15 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Dec 2023 08:15 AM IST
सार
ब्रिस्बेन ने ओलंपिक के आयोजन के लिए लीडर्स फोरम का गठन किया था जिसमें सरकार के तीनों स्तर और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
ब्रिस्बेन के लॉर्ड मेयर एड्रियन श्राइनर ने 2032 में यहां होने वाले ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति से त्यागपत्र दे दिया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2021 में ब्रिस्बेन को 2032 के खेलों की मेजबानी सौंपी थी लेकिन श्राइनर के इस्तीफे से आयोजकों में आपसी मतभेद का पता चलता है।
ब्रिस्बेन ने ओलंपिक के आयोजन के लिए लीडर्स फोरम का गठन किया था जिसमें सरकार के तीनों स्तर और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। लेकिन श्राइनर ने कहा कि इस समूह का उपयोग केवल हितधारकों को खुश करने के लिए किया जा रहा है जबकि सभी अहम फैसले राज्य सरकार कर रही है।
श्राइनर ने कहा, ‘असलियत यह है कि हम हमेशा टीम के खिलाड़ी बनना चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार राजनीति करना चाहती है। हमें महंगे स्टेडियमों की जरूरत नहीं है, हमें बेहतर परिवहन सुविधा की जरूरत है।’