फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxing Trial for Asian Games and Commonwealth games from 10 february, 26 boxers recovered from Corona only last week

Boxing: कोरोना से उबरते ही एथलीट्स को ट्रायल का फरमान, 26 मुक्केबाज पिछले हफ्ते ही कोरोना से उबरे

Wed, 02 Feb 2022 11:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Feb 2022 11:07 PM IST
सार

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की टीम के लिए 10-12 फरवरी को पटियाला में होना है ट्रायल।
 

विज्ञापन
Boxing Trial for Asian Games and Commonwealth games from 10 february, 26 boxers recovered from Corona only last week
बॉक्सिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी करने वालों में हॉकी खिलाड़ियों और मुक्केबाजों पर कोरोना का कहर सबसे ज्यादा टूटा। एनआईएस पटियाला में तो 26 मुक्केबाज संक्रमित हो गए, लेकिन कोरोना से उबरते ही इन्हें एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चयनित की जाने वाली टीम के ट्रायल में उतरने का फरमान सुना दिया है। 
विज्ञापन


जुलाई और अगस्त में होने वाले इन खेलों के लिए एंट्री जल्द भेजनी है, जिसके चलते संघ ने एनआईएस पटियाला में टीम चयन को ट्रायल 10 से 12 फरवरी को कराने के लिए कहा है। मुक्केबाजों का कहना है कि अभी तो रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इतनी जल्द वह अपने को ट्रायल के लिए तैयार नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


संघ को उम्मीद आईओए देगा राहत
बॉक्सिंग संघ ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की एंट्री भेजने की तिथि में छूट देने को कहा है जिससे ट्रायल को आगे बढ़ाया जा सके। संघ के एक अधिकारी का कहना है कि वह जानते हैं कि इतनी जल्दी ट्रायल कराना काफी जोखिम भरा रहेगा। हमने आईओए से एंट्री मई या जून में भेजने को कहा है जिससे उन्हें ट्रायल बाद में कराने का मौका मिल जाए। उम्मीद है कि आईओए आयोजकों से बात कर उन्हें कुछ राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटनेस छोड़ तैयारी में जुटे बॉक्सर
ट्रायल का फरमान सुनने के बाद अपने खुद को फिट करने में जुटे मुक्केबाज अब अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं। ओलंपिक में गए कुछ मुक्केबाजों को इस दौरान काफी दिक्कत हुई। इस वक्त शिविर में अमित पंघाल, मनीष कौशिक, शिव थापा, आशीष कुमार, सुमित सांगवान, दीपक भोरिया, सतीश कुमार समेत कई नामी मुक्केबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed