{"_id":"6a05e8d6c9fa8b836000c3c5","slug":"boxer-nikhat-zareen-suffered-a-shock-exit-from-the-commonwealth-games-and-asian-games-trials-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikhat Zareen: भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल-एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर, ट्रायल में मिली हार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Nikhat Zareen: भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल-एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर, ट्रायल में मिली हार
Thu, 14 May 2026 08:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 14 May 2026 08:53 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत की अनुभवी मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रीय ट्रायल में हार गईं जिससे वह इन दोनों खेलों के लिए स्वत: क्वालिफाई करने से चूक गईं।
विज्ञापन
निकहत जरीन
- फोटो : World Boxing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ग्लासगो में होने वाले अगले राष्ट्रमंडल खेल और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर हो गई हैं। निकहत पटियाला में हुए क्वालिफाइंग ट्रायल्स के माध्यम से इन दोनों बड़े इवेंट्स में जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन नाकाम रहीं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में हुए राष्ट्रीय ट्रायल्स के दौरान महिलाओं के 51 किग्रा सेमीफाइनल में वह साक्षी चौधरी से हार गईं। निकहत अपने सेमीफाइनल मुकाबले में साक्षी से 1-4 से हार गईं, जिससे उनका एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
खराब फॉर्म में हैं निकहत
यह नतीजा 29 साल की निकहत के लिए एक बड़ा झटका है। वह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रही हैं और हाल के महीनों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रही हैं। इस हार का मतलब है कि तेलंगाना की यह मुक्केबाज आगामी इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए भारतीय टीमों का हिस्सा नहीं होंगी। नीतू घनघस को भी युवा मुक्केबाज मीनाक्षी से हारकर बाहर होना पड़ा। इस वजह से 51 किग्रा भारवर्ग में एक नई मुक्केबाज देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

क्यों ट्रायल्स में लेना पड़ा हिस्सा?
निकहत दो साल पहले अपनी बेहतरीन फॉर्म में थीं, जब उन्होंने नई दिल्ली में 2023 में हुए इवेंट में अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 48-50 किग्रा भारवर्ग में वियतनाम की गुयेन थी टैम को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया था। निकहत को ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि वे पिछले महीने मंगोलिया के उलानबटार में हुई एशियन चैंपियनशिप के दौरान सीधे प्रवेश पाने में नाकाम रही थीं। वे इस कॉन्टिनेंटल मीट के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन चीन की वू यू से 0-5 से हार गईं थीं। मंगोलिया में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए स्वत: क्वालिफिकेशन मिला था, जो फाइनल तक पहुंचे थे। निकहत जरीन ने दो बार विश्व चैंपियनशिप जीती है और राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड और एशियन गेम्स में कांस्य पदक भी उनके नाम है।