फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxer Death Kickboxer fell in ring on players punch in live match Bengaluru died in hospital

Boxer Death: बेंगलुरु में लाइव मैच में बड़ा हादसा, खिलाड़ी के पंच पर रिंग में गिरा बॉक्सर, हुई मौत

Thu, 14 Jul 2022 07:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Jul 2022 07:00 PM IST
सार

बेंगलुरु में इस टूर्नामेंट का आयोजन नौ से 10 जुलाई तक हुआ। घटना 10 जुलाई को हुई थी। मैच के दौरान नवीन ने एक पंच मारा तो निखिल रिंग में गिर गए। उन्हें उठाने के लिए काफी कोशिशें की गईं, लेकिन वह नहीं उठे।

विज्ञापन
Boxer Death Kickboxer fell in ring on players punch in live match Bengaluru died in hospital
नीली जर्सी में निखिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलुरु में किक-बॉक्सिंग मैच के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। राज्यस्तरीय मैच में बॉक्सर के पंच से सामने वाले खिलाड़ी की मौत हो गई। निखिल सुरेश हादसे का शिकार बने। लाइव मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी नवीन के पंच पर निखिल रिंग में गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी खिलाड़ी नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बेंगलुरु में इस टूर्नामेंट का आयोजन नौ से 10 जुलाई तक हुआ। घटना 10 जुलाई को हुई थी। मैच के दौरान नवीन ने एक पंच मारा तो निखिल रिंग में गिर गए। उन्हें उठाने के लिए काफी कोशिशें की गईं, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। वहां निखिल दो दिनों तक कोमा में रहे। निखिल को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

Boxer Death Kickboxer fell in ring on players punch in live match Bengaluru died in hospital
नीली जर्सी में निखिल - फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी नवीन और आयोजक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया है। निखिल के पिता कराटे खिलाड़ी हैं। 23 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने कम से कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली थीं। निखिल के पिता ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर समय पर बेटे को इलाज मिल जाता तो वह जिंदा होता।

निखिल के पिता ने कहा कि एंबुलेंस और चिकित्सीय व्यवस्था के कमी के कारण ऐसा हुआ है। घटना के बाद आयोजक वहां से फरार हो गया है। इस मामले में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने कहा कि आयोजकों से उनका कोई संबंध नहीं है। निखिल ने मैसूर के विक्रम से ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed