{"_id":"66d94e71a4e0feb4bb0cccfb","slug":"big-upset-in-us-open-2024-pegula-beats-iga-swiatek-in-semifinals-sinner-beats-medvedev-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US Open 2024: अमेरिकी ओपन में बड़ा उलटफेर, स्वियातेक को हराकर पेगुला सेमीफाइनल में, सिनर ने मेदवेदेव को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
US Open 2024: अमेरिकी ओपन में बड़ा उलटफेर, स्वियातेक को हराकर पेगुला सेमीफाइनल में, सिनर ने मेदवेदेव को हराया
Thu, 05 Sep 2024 11:53 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:53 AM IST
सार
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज के जल्द बाहर होने के बाद अब पुरुष एकल में सिनर एकमात्र ग्रैंडस्लैम विजेता बचे हैं।
विज्ञापन
पेगुला, स्वियातेक, मेदवेदेव और सिनर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएस ओपन में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अमेरिका की जेसिका पेगुला ने बुधवार को यहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक को सीधे सेट में हराकर उलटफेर करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने बुधवार को पुरुष एकल में पूर्व चैंपियन दानिल मेदवेदेव को चार सेट में हराकर पहली बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इटली के शीर्ष वरीय सिनर ने 2021 के चैंपियन मेदवेदेव को 6-2, 1-6, 6-1, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
History will be made 🏆 pic.twitter.com/TPdLbDGbYL
— US Open Tennis (@usopen) September 5, 2024
विज्ञापन
Welcome to your first US Open semifinal, Jannik Sinner! pic.twitter.com/5B2n1FiWKc
— US Open Tennis (@usopen) September 5, 2024
विज्ञापन
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज के जल्द बाहर होने के बाद अब पुरुष एकल में सिनर एकमात्र ग्रैंडस्लैम विजेता बचे हैं। सिनर ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहले दो सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मेदवेदेव को पांच सेट में हराकर खिताब जीता था। सिनर फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को ब्रिटेन के 25वें वरीय जैक ड्रेपर से भिड़ेंगे। इसी दिन एक अन्य सेमीफाइनल 12वें वरीय टेलर फ्रिट्ज और 20वें वरीय फ्रांसेस टियाफो के बीच खेला जाएगा। 22 साल के ड्रेपर ने पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वह 2012 में एंडी मरे के ट्रॉफी जीतने के बाद अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले ब्रिटेन के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में 10वें वरीय एलेक्स डि मिनोर को 6-3, 7-5, 6-2 से हराया।
Locked in for Friday! pic.twitter.com/Cn94O3e4pi
— US Open Tennis (@usopen) September 5, 2024
30 साल की पेगुला ने स्वियातेक को 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले छठी वरीय पेगुला को ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में छह बार शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अपने पिछले 15 मैच हार्ड कोर्ट पर खेलते हुए 14 जीत दर्ज करने वाली पेगुला ने कहा, 'मैं इतनी बार से हार रही थी। मुझे पता है कि सभी मेरे से इस बारे में पूछते रहते थे लेकिन मेरा जवाब होता था कि मुझे नहीं पता कि मुझे इससे अलग क्या करना है। मुझे बस कोर्ट पर उतरकर मैच जीतना है। इसलिए भगवान का शुक्र है कि मैं ऐसा कर पाई और अंतत: मैं कह सकती हूं कि मैं सेमीफाइनलिस्ट हूं।'
Believe it, Jessica! You're a Grand Slam semifinalist 😍 pic.twitter.com/n5UbED1I8N
— US Open Tennis (@usopen) September 5, 2024
सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को पेगुला की भिड़ंत चेक गणराज्य की गैरवरीय कैरोलिना मुचोवा से होगी। फ्रेंच ओपन 2023 के फाइनल में स्वियातेक के खिलाफ हार के साथ उप विजेता रहीं मुचोवा ने 22वीं वरीय बीट्रिज हदाद माइया को 6-1, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पिछले साल अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में कोको गॉफ के खिलाफ शिकस्त के बाद मुचोवा ने अपनी दाहिनी कलाई का ऑपरेशन कराया था और फिर वह लगभग 10 महीने तक टूर से दूर रही और जून में वापसी की। गुरुवार को ही दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका की 13वीं वरीय एम्मा नवारो का सामना दूसरी वरीय एरिना सबालेंका से होगा।
And on the seventh try, she did it! pic.twitter.com/4Kci7ZPSid
— US Open Tennis (@usopen) September 5, 2024