फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Big Fight: India vs Pakistan Today in Hockey Match

फिर आमने-सामने होंगी भारत और पाक की टीमें, मुकाबला आज रात

Fri, 12 Feb 2016 03:43 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
Big Fight: India vs Pakistan Today in Hockey Match

एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें खेल के मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस बार यह मुकाबला खिताब के लिए होगा।

विज्ञापन


हर हॉकी प्रेमी की निगाहें दो चिर प्रतिद्वंद्वियों भारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को गुवाहाटी में खेले जाने वाले 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल पर लगी हैं। लीग मुकाबले में पाकिस्तान गुवाहाटी में भारत को कड़े मुकाबले में 2-1 से हरा चुका है।

पिछले बार के उपविजेता भारत के पास मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान को हरा कर उससे अपनी हार का हिसाब चुकता करने का मौका है। भारत अपनी दूसरे दर्जे की टीम के  साथ इस बार इन खेलों में उतरा है। भारत ने लीग मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद बांग्लादेश को 4-1 से और श्रीलंका को बुधवार को 3-0 से हराकर फाइनल तक सफर तय किया है।

विज्ञापन

अनुभवी टीम के साथ पाकिस्तान उतरेगी मैच में

Big Fight: India vs Pakistan Today in Hockey Match

भारतीय टीम के कोच-मैनेजर रोमियो जेम्स ने इस अहम फाइनल की पूर्व संध्या पर गुवाहाटी से फोन पर ‘अमर उजाला’ को कहा, "पाकिस्तान की टीम में उसके आठ प्रमुख हॉकी खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान भले ही हमें लीग मैच में हरा चुका है। इसके बावजूद मेरा मानना है कि भारत और पकिस्तान के बीच फाइनल में बराबरी की टक्कर देखने को मिलने वाली है। जो भी टीम मौकों को भुनाएगी खिताब वही जीतेगी। पाकिस्तान जैसे चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हॉकी की कलाकारी दिखाने के साथ हमारा जोर फाइनल में अपने किले की मजबूत चौकसी पर भी रहेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत के पास पाकिस्तान को हरा कर उससे पिछली बार की हार का हिसाब चुकाने का मौका है। हमारे यंग फॉरवर्ड कप्तान मंदीप अंतिल, गगनदीप सिंह, अजित पांडे ,अजय यादव और मोहम्मद उमर रंग में हैं ही मध्यपंक्ति में सदाबहार अनुभवी खिलाड़ी गुरबाज सिंह और अजितेश आक्रमण और रक्षण की कड़ी के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। गुरबाज ने आक्रामक सेंटर हाफ के रूप में खुद बढ़िया खेल दिखाया है वह बाकियों के साथ भी वह तालमेल से खेले हैं। हमारी अग्रिम पंक्ति ने गोल करने के साथ गोल के अभियान बनाकर पेनल्टी कॉर्नर भी टीम को दिलाए हैं। इन पेनल्टी कॉर्नर का गगनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर अहम मौकों पर गोल किए हैं।  भारतीय टीम पूरी क्षमता के साथ खेली और उसने मौके भुनाए तो उसके पास इस बार बाजी पलट पाकिस्तान  को हरा कर खिताब जीतने का अच्छा मौका रहेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed