श्रीनिवासन मामलाः बीसीसीआई ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर एन श्रीनिवासन मामले में स्पष्टीकरण करने की गुहार की है। वास्तव में बीसीसीआई इस बात को लेकर पसोपेश में है कि क्या श्रीनिवासन उसकी बैठक में शामिल हो सकते हैं या नहीं?
श्रीनिवासन ने यह दावा किया है कि उनकी कंपनी ने चेन्नई सुपर किंग्स से अपनी हिस्सेदारी हटा ली है। बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में याचिका दाखिल की है। संभवत: अगले हफ्ते इस याचिका पर सुनवाई होगी।
मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य को लेकर 28 अगस्त को होने वाली वर्किंग कमेटी की बैठक बीसीसीआई को टालनी पड़ी थी।
बैठक में शामिल होना चाहते हैं श्रीनिवासन
वास्तव में श्रीनिवासन तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में हिस्सा लेने का दबाव डाल रहे थे। बीसीसीआई का कहना है पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन बैठक में हिस्सा ले सकते है या नहीं, इस बात को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
बीसीसीआई का मानना है कि इस मसले को लेकर कई चीजें क्लिअर नही है लिहाजा या तो इस मसले का समाधान सुप्रीम कोर्ट खुद निकाले या इसे जस्टिस लोढ़ा समिति के पास भेज दिया जाए।
मालूम हो कि लोढ़ा समिति ने ही चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगाया था।