{"_id":"68695aaf587d7b73420572f8","slug":"balaji-and-bolipalli-out-of-wimbledon-with-their-respective-pairs-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2025: बालाजी और बोलिपल्ली को झटका, अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ विंबलडन से बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon 2025: बालाजी और बोलिपल्ली को झटका, अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ विंबलडन से बाहर
Sat, 05 Jul 2025 10:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:32 PM IST
सार
बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस-वारेला ने चौथी वरीयता प्राप्त मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन सीधे सेटों में हार गए।
विज्ञापन
एन श्रीराम बालाजी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलिपल्ली विम्बलडन पुरुष युगल के दूसरे दौर में शनिवार को यहां अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस-वारेला ने चौथी वरीयता प्राप्त मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन सीधे सेटों में हार गए।
स्पेन-अर्जेंटीना की जोड़ी ने गैर वरीयता प्राप्त बालाजी और रेयेस-वारेला को एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से हराया। बोल्लिपल्ली और उनके कोलंबिया के उनके जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस ने भी छठी वरीयता प्राप्त सैलिसबरी और नील स्कूपस्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। भारत और कोलंबिया के खिलाड़ियों की जोड़ी को हालांकि एक घंटे 47 मिनट के मुकाबले में 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।
रोहन बोपन्ना पहले दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। इस ग्रास कोर्ट मेजर में हालांकि भारतीय चुनौती अभी बरकरार है जिसमें युकी भांबरी दूसरे दौर का मुकाबला खेलेंगे। इस बीच पुरुषों के एकल में कृष त्यागी चेक गणराज्य के जान कुमस्टैट के खिलाफ 3-6, 3-6 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गए।