कीर्तिमान: कांस्य जीत सिंधु ने रचा इतिहास, दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला
सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास भी रच दिया है। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास भी रच दिया है। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। सिंधु के पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया है।
HISTORY CREATED🤩@Pvsindhu1 becomes 1️⃣st 🇮🇳 woman & only 2️⃣nd athlete after @WrestlerSushil to win 2️⃣ back to back medals. It's also 3️⃣rd consecutive #Olympic medal from #Badminton.She defeats 🇨🇳's Bing Jiao to clinch🥉at #Tokyo2020🥳#SmashfortheGlory#Cheer4India#TeamIndia pic.twitter.com/vYYSN11dzj
— BAI Media (@BAI_Media) August 1, 2021विज्ञापन
बात करें सिंधु के ब्रॉन्ज़ मेडल मैच की तो उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। 53 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु शुरू से ही चीनी खिलाड़ी पर हावी रहीं। सिंधु को इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाइनीज ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।