फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Telangana: Olympic Bronze medallist PV Sindhu and her coach Park Tae-Sang reach Sindhus residence in Hyderabad

टोक्यो ओलंपिक: कांस्य पदक के साथ हैदराबाद पहुंचीं सिंधु, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, घर पर उतारी गई आरती

Wed, 04 Aug 2021 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Aug 2021 06:40 PM IST
सार

  • ब्रॉन्ज मेडल के साथ घर पहुंची सिंधु
  • एयरपोर्ट पर किया गया जोरदार स्वागत
  • घर पहुंचने पर उतारी गई आरती

विज्ञापन
Telangana: Olympic Bronze medallist PV Sindhu and her coach Park Tae-Sang reach Sindhus residence in Hyderabad
पीवी सिंधु - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी बुधवार को कांस्य पदक के साथ हैदराबाद पहुंची। यहां के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खेल मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा, 'सिंधु ने अपनी उपलब्धियों से देश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तेलगु बोलने वाले राज्यों को गौरवान्वित किया है।' बता दें कि सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13, 21-15 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने किया था। इसी के साथ वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बनीं।

विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद सिंधु की उतारी गई आरती

एयरपोर्ट से जब सिंधु अपने कोच के साथ घर पहुंची तो वहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिंधु और उनके कोच की आरती उतारी गई। साथ में मांथे पर टीका भी लगाया गया। इस दौरान सिंधु और कोच पार्क के चेहरे पर गजब की खुशी थी। इस दौरान उनके परिवार के काफी लोग मौजूद थे। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट भी हुआ था भव्य स्वागत

पीवी सिंधु मंगलवार को स्वदेश लौटी थीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिंधु के कोच भी उनके साथ थे। इस दौरान सिंधु ने कहा था, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं बैडमिंटन एसोसिएशन सहित सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और मेरा उत्साह बढ़ाया। यह बहुत खुशी का पल है।'
 

विज्ञापन

सिंधु के गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों पर ताई ने फेरा पानी

सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को सीधे सेटों में 21-13, 22-20 से हराकर टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। मगर सेमीफाइनल में उनका पदक जीतने का सपना टूट गया। इस मुकाबले में उन्हें चीनी ताइपे की ताई जु यिंग ने 21-18, 21-12 से शिकस्त देकर उनकी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed