{"_id":"5e5d44548ebc3eead71756c7","slug":"tasnim-mir-and-mansi-singh-wins-bronze-medal-in-girls-singles-at-the-dutch-junior-international","type":"story","status":"publish","title_hn":"डच जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: मीर और मानसी ने महिलाओं के एकल में जीते कांस्य पदक","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डच जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: मीर और मानसी ने महिलाओं के एकल में जीते कांस्य पदक
Mon, 02 Mar 2020 11:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
तसनीम मीर
- फोटो : ट्विटर
युवा भारतीय शटलर तसनीम मीर और मानसी सिंह ने नीदरलैंड के हार्लेम में हुई डच जूनियर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते। भारतीय बैडमिंटन संघ के अनुसार यह पहली बार है जब इस बीडब्ल्यूएफ जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री टूर्नामेंट में भारत ने दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
Tasnim and Mansi gets🥉!#TasnimMir & #MansiSingh bagged the 🥉 at the #DutchJuniorInternational2020.
विज्ञापन
This is the first time 🇮🇳won 2️⃣ bronze medals 🥉🥉in Girls singles at the Dutch Junior International.
Way to go, girls!👏🔝#IndiaontheRise #badminton pic.twitter.com/eAYVQHLaM4— BAI Media (@BAI_Media) March 2, 2020
विज्ञापन
ग्यारहवीं वरीयता प्राप्त तसनीम को सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त कोरिया की सो यूल ली के हाथों 19-21, 10-21 से और मानसी को इंडोनेशिया की सैफी रिजका से 11-21, 16- 21 से हारकर कांसे से संतोष करना पड़ा। उधर, कीनिया अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में आकर्षी कश्यप ने हमवतन अनुपमा उपाध्याय ने को 21-15, 21-6 से हराकर खिताब जीता।