फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Swiss Badminton Open 2021: PV sindhu and Kidambi Srikanth enters semifinals

Swiss Badminton Open: सिंधु-श्रीकांत सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता

Sat, 06 Mar 2021 12:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Swiss Badminton Open 2021: PV sindhu and Kidambi Srikanth enters semifinals
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

भारत की शीर्ष खिलाड़ी और विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को महिलाओं के एकल स्पर्धा में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने थाईलैंड की बुसानन को 21-16, 23-21 से हराकर बाहर कर दिया। इससे पहले बासेल में खेले जा रहे स्विस बैडमिंटन ओपन के चौथे दिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

विज्ञापन


किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में
किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल मुकाबले में थाईलैंड के खिलाड़ी को 21-19, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में
भारत की चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रांकिरेड्डी की शीर्ष युगल जोड़ी ने कार्टर फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए थाईलैंड की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन


अजय जयराम हारकर बाहर
पुरुषों के एकल मुकाबले में अजय जयराम को हार का सामना करना पड़ा। 60वीं रैंक वाले अजय को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुनलवुत विटिडसन ने 21-9, 21-6 से हरा दिया। दोनों के बीच यह मुकाबला सिर्फ 29 मिनट तक चला और थाई खिलाड़ी ने अजय को कोई भी मौका नहीं दिया और एकतरफा मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात्विक-पोनप्पा की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में हारी
वहीं, मिश्रित युगल मुकाबले में सात्विक-पोनप्पा की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 70 मिनट तक चले इस मुकाबले में इस जोड़ी को मलयेशिया की तन कियान मेंग और लाई पे जिंग की जोड़ी ने 21-17, 16-21, 21-18 से हराया। 


साई प्रणीत भी क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर
पांचवीं वरीयता प्राप्त बी साई प्रणीत भी क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गए। उन्हें मलेशिया के दूसरी वरीय ली जी जिया ने 45 मिनट के खेल में 21-14, 21-17 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed