फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   SINDHU AND SAMEER STORMS IN TO FINAL OF SINGAPORE OPEN

सिंगापुर ओपन के फाइनल में पहुंचे  सिंधु और समीर

Sun, 27 Nov 2016 01:15 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
SINDHU AND SAMEER STORMS IN TO FINAL OF SINGAPORE OPEN
sindhu - फोटो : PTI
रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने शनिवार को हांगकांग ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने  सेमीफाइनल मुकाबले में चेयुंग नगान यी को 21-14, 21-16 से मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 46 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु ने अपनी प्रतिद्वंदी को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


पुरुषों के सेमीफाइनल में भारत के समीर वर्मा ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी यान ओ योर्गेनसन को सीधे गेम में हराकर पहले सुपर सीरीज फाइनल में प्रवेश किया। 22-वर्षीय समीर वर्मा ने डेनमार्क के योर्गेनसन पर 21-19, 24-22 से जीत दर्ज की। क्वालीफायर के तौर पर आए समीर अब फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार एनजी का लोंग एंगस से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु को अपना मुकाबला जीतने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने अपने विपक्षी को आसान मात दी। उन्होंने नगान पर दबाव बनाए रखा। नगान ने क्वार्टर फाइनल में भारत की साइना नेहवाल को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में सिंधु का मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपेई की ताई जु यिंग से होगा। यिंग ने दूसरे सेमीफाइनल में विश्व विजेता और रियो ओलिंपिक स्पेन की कैरोलिना मारिन को कड़े मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-16 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई। सिंधु ने पिछले सप्ताह ही चाइना ओपन के रूप में अपना पहला सुपर सीरीज खिताब जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed