फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Shuttler Lakshya lost in the quarterfinals of the French Open

बैडमिंटन: लक्ष्य फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे, दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने दी मात

Fri, 29 Oct 2021 09:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 09:54 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया के हाओ क्वांघी ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 15-21 से लक्ष्य को पराजित किया। विश्व चैंपियन पी वी सिंधू पहले ही अंतिम-8 में पहुंच चुकी हैं।
 

विज्ञापन
Shuttler Lakshya lost in the quarterfinals of the French Open
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। अल्मोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य को दक्षिण कोरिया के हाओ क्वांघी से 43 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हमवतन एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को तीन गेम में 15-21, 21-10, 21-19 से हराकर अंतिम आठ में पहुंची।
विज्ञापन


चिराग-सात्विक का सामना मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। विश्व चैंपियन पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन पहले ही अंतिम-8 में पहुंच चुके हैं। सिंधू क्वार्टर फाइनल में फिर थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से खेलेंगी। उन्हें पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन में इसी दौर में बुसानन से हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed