फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saurabh verma wins third titlle of senior badminton championship

सौरभ ने तीसरा सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता

Sat, 16 Feb 2019 06:43 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
saurabh verma wins third titlle of senior badminton championship
सौरव वर्मा

सौरभ वर्मा ने युवा लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर लगातार तीसरी बार सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय खिताब जीत लिया।  इससे पहले 2011 और 2017 में खिताब जीत चुके सौरभ ने एशियाई जूनियर चैम्पियन 17 बरस के लक्ष्य को 21-18, 21-13 से मात दी। सीनियर राष्ट्रीय फाइनल्स में यह उनका दूसरा मुकाबला था। सौरभ ने 2017 में भी जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त प्रणाव जेरी चोपड़ा और चिराग शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एम आर और श्लोक रामचंद्रन को 21-13, 22-20 से हराकर पुरूष युगल खिताब जीता। पुरूष एकल फाइनल में मुकाबला बराबरी का था क्योंकि दोनों खिलाड़ी काफी आक्रामक खेल रहे थे। पहले 12 अंक तक स्कोर बराबर रहा। लक्ष्य ने बाद में पांच अंक लेकर स्कोर 11-6 कर दिया। 
विज्ञापन


ब्रेक के बाद सौरभ ने वापसी करते हुए अंतर 11-12 का किया और फिर बढत बना ली। लक्ष्य के कमजोर रिटर्न का फायदा उठाकर सौरभ ने पहला गेम अपने नाम किया।  दूसरे गेम में सौरभ ने 3-0 की बढत बना ली लेकिन उसकी सहज गलतियों के दम पर लक्ष्य ने वापसी करके स्कोर 4-4 कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक तक सौरभ ने फिर वापसी करके 11-7 की बढत बनाई जब लक्ष्य का स्मैश नेट के भीतर चला गया।  सौरभ को 20-11 पर मैच प्वाइंट मिला। शटल नेट के भीतर जाने से पहले लक्ष्य ने दो मैच अंक बचाये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed