फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina nehwal, parupalli, Sourabh Verma enter semis in National Badminton champianship

नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिपः सिंधु और साइना में होगी खिताबी जंग

Fri, 15 Feb 2019 03:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 15 Feb 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Saina nehwal, parupalli, Sourabh Verma enter semis in National Badminton champianship
सिंधु और साइना

देश की दो शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल एक बार फिर राष्ट्रीय चैंपियन बनने के लिए सामने-सामने होंगी। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने 38 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में असम की 19 वर्षीय अश्मिता चालिहा को 21-10, 22-20 से, जबकि गत चैंपियन साइना ने नागपुर की वैष्णवी भाले को 36 मिनट में 21-15, 21-14 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन

नागपुर में पिछले में साइना ने सिंधु को हराकर ट्रॉफी जीती थी। दोनों दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगी। साइना (2006, 2007, 2018) तीन बार, जबकि सिंधु (2011, 2013) ने दो बार यह खिताब जीता है।
विज्ञापन


पिछले साल साइना ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भी सिंधु को मात देकर स्वर्ण पदक जीता था। साइना ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में देश की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मुंबई की नेहा पंडित को मात्र 24 मिनट में 21-10, 21-10 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य-सौरभ में फाइनल फाइट 
पुरुष वर्ग में खितबी मुकाबला युवा लक्ष्य सेन और दो बार के चैंपियन सौरभ वर्मा के बीच खेला जाएगा। उत्तराखंड के 17 वर्षीय लक्ष्य ने सेमीफाइनल में अनुभवी पी कश्यप को 21-15, 21-16 से और सौरभ ने कौशल धर्मामेर को 21-14, 21-17 से पराजित किया।

लक्ष्य की निगाह पहले राष्ट्रीय खिताब पर है। इससे पहले वर्मा ने एक घंटे दो मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में बी साई प्रणीत को 21-11,21-23, 21-18 से और कश्यप ने बोधित जोशी को 21-18, 21-16 से शिकस्त दी।

प्रणव-चिराग की जोड़ी फाइनल में 

पुरुष युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और चिराग शेट्टी की जोड़ी अरुण जॉर्ज और सनम शुक्ला को 21-17,21-18 से हराकर फाइनल में पहुंची। अब इस जोड़ी का सामना अर्जुन एमआर और श्लोक रामचंद्रन की जोड़ी से होगा। अर्जुन-श्लोक ने कृष्ण प्रसाद और ध्रुव कपिला को 32 मिनट में 21-13, 21-13 से पराजित किया।

कुहू-कपूर भी खिताब के करीब : मिश्रित युगल में रोहन कपूर और कुहू गर्ग की शीर्ष वरीय जोड़ी विगनेश देवाल्कर और हरिका वी को 21-15,21-16 से हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंची। इस जोड़ी की भिड़ंत मनु अत्री और मनीषा के से होगी, जिन्होंने श्लोक रामचंद्रन औऱ मिथुला यूके को 21-18, 21-17 से हराया। 

-02 दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में आमने-सामने होंगी दोनों। पिछले साल नागपुर में साइना ने सिंधु को मात दी थी
-03 बार साइना तो दो बार सिंधु इस ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी हैं   
-06 साल से यह खिताब नहीं जीता है सिंधु ने। वह आखिरी बार 2013 में चैंपियन बनीं थीं 
-04 मुकाबले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों ने खेले हैं, जिसमें से साइना ने तीन और सिंधु ने एक जीता है। दोनों की पिछली भिड़ंत गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में हुई थी जहां साइना ने सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक जीता था 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed