फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal lose in quarterfinal of all england badminton championship 2019

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल में हारे साइना और श्रीकांत

Fri, 08 Mar 2019 04:23 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 08 Mar 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal lose in quarterfinal of all england badminton championship 2019
saina nehwal

भारत का ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिताब का इंतजार और बढ़ गया। साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

विज्ञापन


साइना को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइवान की ताई जू यिंग के हाथों मात्र 37 मिनट में 15-21, 19-21 से शिकस्त मिली। साइना की यह ताई के खिलाफ 20 मैचों में लगातार 13वीं और कुल 15वीं हार है। साइना (2013 स्विस ओपन के बाद) छह साल से ताई के खिलाफ जीत नहीं पाई हैं।
विज्ञापन


सातवीं वरीय श्रीकांत को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता से 21-12,21-16 से हार मिली। यह श्रीकांत की मोमोता के खिलाफ लगातार आठवीं और 14 मुकाबलों में कुल 11वीं हार है। श्रीकांत चार साल से मोमोता के खिलाफ जीत नहीं पाए हैं। आखिरी बार श्रीकांत ने मोमोता को 2015 में इंडिया ओपन में हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैसनाम, गायत्री और सामिया सहित छह भारतीय शटलर तीसरे दौर में

saina nehwal lose in quarterfinal of all england badminton championship 2019
बैडमिंटन - फोटो : File

भारत के जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी मैसनाम मीराबाई लुवांग बर्लिन में चल रहे जर्मनी जूनियर टूर्नामेंट में लड़कों के वर्ग में हमवतन इशान भटनागर को 21-6, 21-19 हराकर तीसरे दौर में पहुंच गए।  

साई चरण कोया ने पोलैंड के पैट्रीक कोर्देक को 21-16, 21-16 से हराया। लड़कियों के वर्ग में सामिया इमाद फारूखी ने डेनमार्क की क्लारा लोबेर को 21-10, 21-17 और गायत्री गोपीचंद ने इंग्लैंड की अलेक्सांद्रा ओप्रिसन को 21-14, 21-15 से पराजित किया।

त्रिसा जौली ने जर्मनी की फेडिरिके रूडेर्ट को 21-17, 21-11 से और उत्तर प्रदेश की अमोलिका सिसोदिया ने स्विट्जरलैंड की कैरोलीन राक्लोज को 21-13, 21-8 से हराया। आशि रावत को हालांकि कोरिया की दा जीयोंग चुंग के हाथों 18-21, 12-21 से हार मिली।  बालक वर्ग में किया। युगल स्पर्धा में काव्या गुप्ता और खुशी गुप्ता की जोड़ी ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed